IOCL Recruitment 2024 Online Apply: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में आपको जॉब करने का मौका मिल रहा है। अगर आप इंडियन ऑयल की इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है, तो आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भर्ती नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप कैसे इसमें अप्लाई कर सकते हैं और इसके लिए आपकी क्या योग्यता होनी चाहिए।

आपके पास होनी चाहिए ये योग्यता
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अलग-अलग पदों पर भर्ती हो रही है। विजिटिंग स्पेशलिस्ट (रेडियोलॉजी) के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से रेडियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री आपके पास होनी चाहिए। विजिटिंग स्पेशलिस्ट (पीडियाट्रिशियन) के लिए पीडियाट्रिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री वहीं शिफ्ट ड्यूटी डॉक्टर पद के लिए एमबीबीएस की डिग्री का होना जरूरी है। इसके साथ ही इंटर्नशिप पूरी होनी चाहिए और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
इतनी मिलेगी आपको सैलरी
विजिटिंग स्पेशलिस्ट (रेडियोलॉजी) पद पर दो घंटे की प्रति विजिट के लिए 6000 रुपये, विजिटिंग स्पेशलिस्ट (पीडियाट्रिशियन) पद पर दो घंटे की हर विजिट के लिए 5300 रुपये मिलेंगे वहीं, शिप्ट ड्यूटी डॉक्टर को एमबीबीएस के साथ एक साल का इंटर्नशिप होने पर 105200 रुपये हर महीने मिलेंगे।
ऐसे करें अप्लाई
इंडियन ऑयल के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयुसीमा आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए अनुसार होनी चाहिए। इसमें अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाना होगा। इसके बाद आपको जॉब सेक्शन में जाकर अप्लाई करना होगा। अप्लाई करने के लिए आपको फॉर्म में सारी जानकारी भरनी होगी और फिर अपने डॉक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी को अटैच करना होगा। इसके बाद सारी जानकारी को चेक कर लें और सबमिट कर दें। इसके बाद आको मेल पर ये जानकारी मिल जाएगी की आप इंटर्वयू के लिए सेलेक्ट हुए हैं या नहीं।
इस तरह होगा सेलेक्शन
IOCL ने विजिटिंग स्पेशलिस्ट और शिफ्ट ड्यूटी डॉक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके अनुसार, आईओसीएल इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती वॉक-इन-इंटरव्यू से करेगा। इंटरव्यू में आपको अपने रिज्यूम के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की ओरिजनल और फोटोकॉपी को लेकर जाना होगा। ये इंटरव्यू 21 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू का एड्रेस बरौनी रिफाइनरी अस्पताल, बेगूसराय -851117 बिहार है। आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com से भर्ती नोटिफिकेशन से भी इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कोई टीए/डीए नहीं मिलेगा और देरी से प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
