नयी दिल्ली। इस समय पेट्रोल के दाम 83 रु प्रति लीटर से भी अधिक हैं। 27 दिसंबर के रेट देखें तो दिल्ली में पेट्रोल 83.71 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। अन्य बड़े शहरों पर नजर डालें तो कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 85.19 रुपये, मुंबई में 90.34 रुपये और चेन्नई में 86.51 रुपये है। मगर इंडियन ऑयल एक खास ऑफर लेकर आई है, जिससे आप आधा लीटर तक फ्री पेट्रोल हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कंपनी का ऑफर।
क्या है इंडियन ऑयल का ऑफर
पेट्रोल की ऊंचे दामों के बीच इंडियन ऑयल एक खास ऑफर लेकर आई है, जिससे आपको आधा लीटर तक फ्री पेट्रोल मिलेगा। छुट्टियों के सीजन को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने सभी इंडियन ऑयल ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर पेश किया है। इंडियन ऑयल के ऑफर के तहत सर्वो 4टी जूम 10डब्लू-30 का 900 मिलीलीटर पैक खरीदने पर आपको आधा लीटर पेट्रोल मुफ्त में मिलेगा।
कब तक उठा सकते हैं ऑफर का लाभ
साल 2020 खत्म होने वाला है और ये समय छुट्टियों का है। इसी के मद्देनजर इंडियन ऑयल ने ये खास ऑफर पेश किया है। ध्यान रहे कि आप आधा लीटर मुफ्त पेट्रोल वाले इस ऑफर का लाभ केवल 1 जनवरी 2021 तक ही उठा सकते हैं। इसका मतलब है कि आज के बाद आपके पास सिर्फ 5 दिन होंगे इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए।
कैसे मिलेगा बेनेफिट
ऑफर का लाभ लेने से पहले आपको एक और बात जाननी चाहिए। आप किसी भी पेट्रोल पम्प से फ्री पेट्रोल हासिल नहीं कर सकते। कंपनी ने बताया है कि ये बेनेफिट चुनिंदा पेट्रोल पम्पों से ही लिया जा सकता है। इंडियन ऑयल ने अपने इस ऑफर को क्रिस्मस बोनांजा नाम दिया है। बता दें कि तेल कंपनियां इस तरह के ऑफर लेकर आती रहती हैं। अक्सर पेट्रोल खरीदने पर कैशबैक जैसे ऑफर भी आते हैं।
कैसे तय होते हैं फ्यूल के दाम
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में समीक्षा के बदलाव किया जाता है। इसी हिसाब से ऑयल कंपनियां रोज नये पेट्रोल और डीजल रेट जारी करती हैं। हालांकि ये जरूरी नहीं कि रोज ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ें। जैसे कि आज पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे।
ये हैं डीजल के रेट
आज दिल्ली में डीजल का रेट 73.87 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार है। इसी तरह कोलकाता में डीजल 77.44 रुपये प्रति लीटर पर है। वहीं चेन्नई में डीजल 79.21 रुपये और मुम्बई में डीजल 80.51 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
