नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल इस वक्त पेट्रोल और डीजल खरीदने वालों के लिए एक ऑफर लाई है। इस ऑफर के तहत अगर आप इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से न्यूनतम 400 रुपये का डीजल या पेट्रोल खरीदते हैं, तो आप एक शानदार एसयूवी कार जीत सकते हैं। यही नहीं इस कार के अलावा भी इंडियन ऑयल कई अन्य इनाम दे रही है। अगर आप इस इंडियन ऑयल के ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसमें सबसे जरूरी जानकारी है कि यह ऑफर कितने दिनों चलेगा। आइये इंडियान ऑयल के इस ऑफर की पूरी जानकारी लें।
क्या है इंडियन ऑयल का कार जीतो ऑफर
इंडियन ऑयल अपने देशभर के पेट्रोल पंप पर एक ऑफर लेकर आया है। इंडियन ऑयल का यह ऑफर है ‘भरो फ्यूल जीतो कार'। इंडियन ऑयल इस ऑफर को दिसंबर 2020 के अंत तक चलाएगी। इस ऑफर के तहत न्यूनतम 400 रुपये का पेट्रोल या डीजल खरीदकर इस ऑफर का हिस्सा बना जा सकता है। इस ऑफर के तहत एसयूवी समेत कई अन्य इनाम जीतने का मौका मिल रहा है। यह ऑफर 4 दिसंबर 2020 से शुरू हो गया है। वहीं यह ऑफर 31 दिसंबर तक चलेगा।
ऐसे शामिल हों कार जीतने की ऑफर में
इंडियन ऑयल के इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए इंडियन ऑयल के किसी भी पेट्रोल पंप पर न्यूनतम 400 रुपये का पेट्रोल या डीजल भरवाना पड़ेगा। एक्स्ट्रा प्रीमियम और एक्स्ट्रा माइल खरीद कर भी आप ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। जैसे ही आप पेट्रोल या डीजल खरीदेंगे, आपको एक प्रिंटेड बिल मिलेगा। इसमें बिल नंबर और डीलर कोड लिखा मिलेगा। आपको बस इस बिल लेकर एक एसएमएस के जरिए डीलर कोड, बिल नंबर स्पेश बिल राशि लिखकर 9052155555 पर मैसेज भेजना है। ध्यान रहे कि डीलर कोड 6 अंकों का होता है।
एक दिन में केवल एक बार भी ऑफर का फायदा लेने का नियम
अगर आप दिन में एक बार से ज्यादा 400 रुपये का पेट्रोल या डीजल खरीदते हैं, तो भी आपको इंट्री एक बार ही मानी जाएगी। आप बस एक एसएमएस भेज कर इंडियन ऑयल के इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
कार जीतो ऑफर में यह मिल सकते हैं इनाम
इंडियन ऑयल के इस कार जीतो ऑफर के तहत कई तरह के इनाम जीते जा सकते हैं। विजेताओं का चयन एक लकी ड्रॉ से होगा।
एक एसयूवी (मेगा ड्रॉ)
4 कार (मेगा ड्रॉ)
16 मोटरसाइकिलें (मेगा ड्रॉ)
हर हफ्ते 25 विजेताओं को 5 हजार का मुफ्त तेल
हर दिन 100 एक्स एक्स्ट्रारिवार्ड्स मेंबर्स (जिन्होंने एक्स्ट्रारिवार्ड्स प्रोग्राम में भी हिस्सा लिया हो) विजेताओं को 100 रुपये का मुफ्त पेट्रोल या डीजल
कार जीतने के लिए सबसे जरूरी बात
इंडियन ऑयल ने अपने इस ऑफर में एक शर्त रखी हैं। अगर आपका इनाम निकलता है, तो आपको अपना पेट्रोल या डीजल खरीदने का बिल पेश करना होगा। यह इनाम तभी मिलेगा, जब आप अपना पेट्रोल की खरीद का बिल देखाएंगे। अगर बिल खो जाता है तो आप इस इनाम के हकदार नहीं रह जाएंगे। इसलिए आपको अपना ओरिजिनल प्रिंटेड बिल संभालकर रखना होगा। इनाम जीतने वालों से इंडियन ऑयल के अधिकारी संपर्क कर वेरिफिकेशन करेंगे। वहीं इंडियन ऑयल विजेताओं की सूची अपनी वेबसाइट पर भी जारी करेगी। अगर आप इस ऑफर के बारे में अन्य जानकारी चाहते हैं, तो आप इंडियन ऑयल की बेवासइट पर जा सकते हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications