नई दिल्ली, मई 25। क्या आप घर बैठे करोड़ों रु जीतना चाहते हैं? अगर हां तो यह मौका इंडिया ऑयल लेकर आई है। देश की सबसे बड़ी तेल उत्पादक, इंडियन ऑयल आपको कैश और अन्य रोमांचक पुरस्कार जीतने का मौका दे रही है। कंपनी की तरफ से सबसे बड़ा इनाम है 2 करोड़ रुपये का। जी हां आप 2 करोड़ रु तक जीत सकते हैं। आपको बस इंडियन ऑयल के रिटेल आउटलेट्स से डीजल भरवाना है। कंपनी का यह ऑफर काफी समय से चल रहा है। फिलहाल यह ऑफर 31 जुलाई 2021 की रात 12 बजे तक चालू रहेगा।
डीजल भरो इनाम जीतो
इंडियन ऑयल ने 'डीजल भरो, इनाम जीतो' नाम से एक ऑफर की शुरुआत की है। यह ऑफ़र 18 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी भारतीय व्यक्ति के लिए खुला है जो 31 जुलाई, 2021 तक वैलिड है। ऑफ़र के तहत इनाम जीतने के लिए आपको किसी भी इंडियन ऑयल रिटेल आउटलेट से एक बिल पर कम से कम 25 लीटर डीजल खरीदना होगा।
होना चाहिए बिल नंबर
एक बार जब आप डीजल खरीद लें तो जरूरी है कि बिल भी प्राप्त करें। इतना ही नहीं उसमें देखें कि बिल नंबर और डीलर कोड है या नहीं। बिल पर बिल नंबर और डीलर कोड होना जरूरी है। इसी कोड को आपको एसएमएस के जरिए भेजना है।
इस नंबर पर भेजें कोड
आपको ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए कोड को एसएमएस के माध्यम से 7799033333 नंबर पर भेजना होगा। ध्यान रहे कि एसएमएस में पहले डीलर कोड, फिर बिल नंबर और अंत में लीटर में डीजल या खरीदी गई मात्रा (पैसों में) दर्ज करें और बताए गए नंबर पर भेज दें।
ये है एसएमएस का फॉर्मेट
एसएमएस का उदाहरण ये है। पहले डीलर कोड फिर स्पेस देकर बिल नंबर और फिर स्पेस देकर क्वांटिटी। अब इसे 77990 33333 पर भेजें। एक मोबाइल नंबर से प्रति दिन केवल दो एसएमएस दो अलग-अलग रिटेल आउटलेट से डीजल खऱीदने या एक ही रिटेल आउटलेट से दो अलग-अलग बिलों के साथ भेजे जा सकते हैं।
क्या-क्या हैं इनाम
विजेताओं को एक लकी ड्रा द्वारा चुना जाएगा और प्रत्येक 4 मेगा विजेताओं को 200,000 रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह हर महीने 16 भाग्यशाली विजेताओं को 75,000 रुपये दिए जाएंगे। हर पखवाड़े (दो हफ्ते) में 70 भाग्यशाली विजेताओं को 25,000 रु और प्रति सप्ताह 500 भाग्यशाली विजेताओं को 1,000 रुपये का इनाम मिलेगा। ध्यान रहे कि यह ऑफर 31 जुलाई तक चालू है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications