नई दिल्ली, जून 20। क्या आप एक झटके में करोड़पति बनना चाहते हैं? आप सोचेंगे कि भला ये कैसा सवाल है। आखिर कौन करोड़पति बनना नहीं चाहेगा। मगर क्या हर कोई करोड़पति बन सकता है। इस सवाल का जवाब यकीनन नहीं है। असल में सिर्फ जॉब या किसी छोटे-मोटे बिजनेस से आप करोड़पति नहीं बन सकते। बल्कि आपकी किस्मत भी आपके साथ होनी चाहिए। बहरहाल इंडियन ऑयल का एक शानदार ऑफर चल रहा है, जिसके तहत आप 2 करोड़ रु तक जीत सकते हैं। जानते हैं इस ऑफर की डिटेल।
क्या है इंडियन ऑयल का ऑफर
इंडियन ऑयल अपने ऑफर के तहत करोड़पति बनने का सुनहरा मौका दे रही है। यह मौका आपको करोड़पति बना सकता है क्योंकि आपको 2 करोड़ रुपये कमाने का मौका मिल रहा है। इंडियन ऑयल एक ऐसी स्कीम चला रही है जिसके तहत आपको अपनी गाड़ी में 25 लीटर डीजल भरवाना होगा। यह 25-लीटर एक बिल में होना चाहिए। फिर आपको एक एसएमएस भेजना होगा।
डीजल भरो इनाम जीतो
इंडियन ऑयल ने 31 जुलाई तक हर हफ्ते, पखवाड़े (2 हफ्ते) और महीने में कई तरह के इनाम दिए जाएंगे। इस स्कीम का नाम 'डीजल भरो इनाम जीतो' है। इंडियन ऑयल के अनुसार 31 जुलाई 2021 की मध्यरात्रि 12 बजे के बाद प्राप्त किसी भी एंट्री पर विचार नहीं किया जाएगा। यानी ये ऑफर सिर्फ 31 जुलाई रात 12 बजे तक के लिए ही है।
कौन ले सकता है ऑफर का फायदा
यह ऑफर केवल भारत में रहने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए खुला है। ध्यान रहे कि एक मोबाइल नंबर से डेली केवल दो एसएमएस दो अलग-अलग रिटेल आउटलेट से डीजल खरीदने या एक ही रिटेल आउटलेट से दो अलग-अलग बिलों के साथ भेजे जा सकते हैं। डीजल खरीदने पर बिल जरूर प्राप्त करें। बिल में देखें कि उसमें बिल नंबर और डीलर कोड हो। बिल नंबर और डीलर कोड जरूरी हैं। इसी कोड को आपको एसएमएस के जरिए भेजना है।
किस नंबर पर भेजें
आपको मैसेज 77990-33333 पर भेजना है। मगर ध्यान रहे कि इस मैसेज को आपको एक खास फॉर्मेट में भेजना है। मैसेज में सबसे पहले डीलर कोड दर्ज करें और फिर स्पेस देकर बिल नंबर और फिर स्पेस देकर क्वांटिटी (यानी कितना डीजल है)। अब इसे 77990 33333 पर भेज दें। इनाम की बात करें तो विजेताओं को एक लकी ड्रा द्वारा चुना जाता है। प्रत्येक 4 मेगा विजेताओं को 200,000 रुपये दिए जाएंगे। हर महीने 16 भाग्यशाली विजेताओं को 75,000 रुपये दिए जा रहे। हर पखवाड़े (दो हफ्ते) में 70 भाग्यशाली विजेताओं को 25,000 रु और प्रति सप्ताह 500 भाग्यशाली विजेताओं को 1,000 रुपये का इनाम मिल रहा है। बंपर प्राइस 2 करोड़ रु है।
कब शुरू हुआ ऑफर
यह ऑफ़र 4 अप्रैल 2021 को शुरू हुआ और 31 जुलाई 2021 को आधी रात तक चलेगा। यही ऑफ़र अवधि भी है। बता दें कि इंडियन ऑयल देश की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी है। बीते शुक्रवार को इंडियन ऑयल का शेयर बीएसई पर 2.30 फीसदी की गिरावट के साथ 112.30 रु पर बंद हुआ। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 1,05,721.00 करोड़ रु है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
