नयी दिल्ली। इंडियन ऑयल ने दिसंबर के पहले हफ्ते में एक कार्निवल ऑफर का ऐलान किया था। इस ऑफर के तहत ग्राहक सिर्फ 400 रु का पेट्रोल या डीजल खरीदने पर एसयूवी, बाइक, कार और फ्री फ्यूल जैसे इनाम जीत सकते हैं। इंडियन ऑयल के कार्निवल ऑफर के तहत आप इंडियन ऑयल के रीटेल आउटलेट्स (पेट्रोल पंप) से 400 रुपये या उससे अधिक का पेट्रोल/डीजल खरीदने पर एसयूवी, कार, बाइक या मुफ्त ईंधन के रूप में बंपर इनाम जीत सकते हैं। ये ऑफर 31 दिसंबर तक ही वैलिड है। इसलिए अगर आप किस्मत आजमाने चाहते हैं तो जल्दी करें।
भेजना होगा खास मैसेज
इस ऑफर में हिस्सा लेने के लिए आपको एक खास मैसेज भेजना होगा। 400 रु या इससे ज्यादा का पेट्रोल या डीजल खरीदने वाले ग्राहक डीलर कोड <स्पेस> बिल नंबर <स्पेस> बिल राशि को 9052155555 पर एसएमएस कर दें। ध्यान दें कि डीलर कोड इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के लिए यूनीक 6 अंकों का कोड है, और बिल नंबर पेट्रोल या डीजल की खरीदारी पर पेट्रोल पंप द्वारा जारी किए गए खरीदारी बिल का है। बिल राशि रुपए में होगी।
एसएमएस भेजते समय रखें ध्यान
एसएमएस भेजते समय एक खास बात का ध्यान रखें कि डीलर कोड, बिल नंबर और बिल राशि के बीच में केवल 1-1 ही बार स्पेस दिया गया हो। दो अलग-अलग पेट्रोल पंपों या एक यूनीक मोबाइल नंबर से एक ही रिटेल आउटलेट से दो अलग-अलग बिलों के तहत खरीद पर प्रतिदिन अधिकतम दो बिलों को ही वैलिड एंट्री के रूप में स्वीकार किया जाएगा।
क्या-क्या है इनाम
कैम्पेन के दौरान लकी ड्रॉ के लिए जो पुरस्कार तय किए गए हैं उनमें एक एसयूवी (मेगा लकी ड्रॉ), 4 कारें (मेगा लकी ड्रॉ), 16 बाइकें (मेगा लकी ड्रॉ) और 25 साप्ताहिक विजेता (जिन्हें 5-5 हजार रु का फ्री फ्यूल मिलेगा) 100 रोजाना वे विजेता (केवल XTRAREWARDS सदस्यों के लिए, जिन्होंने XTRAREWARDS कार्यक्रम में भी लेन-देन किया है) शामिल हैं, जिन्हें 100-100 रु का फ्री फ्यूल मिलेगा।
भरो फ्यूल, जीतो कार
इंडियन ऑयल का कार कार्निवल ऑफर, जिसे भरो ईंधन, जीतो कार नाम दिया गया है, की शुरुआत 4 दिसंबर 2020 को हुई थी और ये 31 दिसंबर 2020 की आधी रात को बंद हो जाएगी। 31 दिसंबर 2020 की मध्यरात्रि 12.00 बजे के बाद प्राप्त किसी भी एंट्री पर विचार नहीं किया जाएगा। इस ऑफर का फायदा इंडियन ऑयल के कर्मचारियों, चैनल पार्टनर, डिस्टीब्यूटर वगैरह नहीं ले सकते। केवल भारतीय ही इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं।
फ्री पेट्रोल पाने का मौका
इंडियन ऑयल फ्री पेट्रोल पाने का एक और मौका दे रही है। इंडियन ऑयल के एक अन्य ऑफर के तहत सर्वो 4टी जूम 10डब्लू-30 का 900 मिलीलीटर पैक खरीदने पर आपको आधा लीटर पेट्रोल मुफ्त में मिलेगा। इंडियन ऑयल ने अपने इस ऑफर को क्रिस्मस बोनांजा नाम दिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications