नयी दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी के नतीजे में दुनिया भर में मोबाइल फोन की बिक्री में गिरावट आई है। हालाँकि भारत में इस संकट के वक्त में भी मोबाइल सेल्स पर कोई असर नहीं पड़ा। भारतीयों में नए स्मार्टफोन और मोबाइलों का क्रेज बरकरार रहा। भारत में जनवरी-मार्च तिमाही में जम कर मोबाइल बिके। इस बात का खुलासा एक नई रिपोर्ट में हुआ है। बता दें कि इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) ने तिमाही मोबाइल फोन सेल्स पर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले इस साल की जनवरी-मार्च तिमाही में भारत में मोबाइलों की बिक्री कम होने के बजाय 1.5 फीसदी बढ़ी है। जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान भारत में 3.25 करोड़ मोबाइल बिके। टॉप 3 देशों में मोबाइल सेल्स सिर्फ भारत में ही बढ़ी। जबकि चीन और अमेरिका में मोबाइल सेल्स काफी घटी है। चीन में मोबाइलों की बिक्री 20.3 फीसदी और अमेरिका में 16 फीसदी घटी।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का रहा बोलबाला
जनवरी-मार्च तिमाही में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सेल्स में 9 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके कई कारण रिपोर्ट में बताए गए हैं, जिनमें नए हैंडसेट लॉन्च, आकर्षक डिस्काउंट, कैशबैक ऑफर्स और किफायती स्कीम शामिल हैं। इनमें भी किफायती स्कीम के जरिए लोगों ने 43 फीसदी फोन खरीदे। वहीं दूसरी तरफ ऑफलाइन माध्यमों के जरिए मोबाइल सेल्स 3.5 फीसदी घटी। इसके पीछे जो वजह हैं उनमें कम ऑफर, लॉकडाउन के कारण रिटेल सेल्स घटना और ई-रिटेलर्स के पास ज्यादा दमदार ऑफर होना शामिल है।
किस सेगमेंट ने मारी बाजी
15000 रुपये से कम के सेगमेंट में सबसे अधिक सेल्स हुई। इस सेगमेंट में करीब 76.2 फीसदी मोबाइल बिके। वहीं 15000 से 22500 रुपये तक के मोबाइलों की सेल्स में 87.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस सेगमेंट में कुल 18.2 फीसदी मोबाइल बिके, जो पहले के मुकाबले डबल हो गए हैं। जिन स्मार्टफोन्स ने इस सेगमेंट में सबसे अधिक धमाल मचाया उनमें सैमसंग गैलेक्सी ए51, वीवो एस 1 प्रो / एस 1, और रेडमी नोट 8 प्रो शामिल हैं। 37500 रुपये से अधिक कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में ऐप्पल का दबदबा बरकरार रहा। इस सेगमेंट ऐप्पल की हिस्सेदारी 62.7 फीसदी रही।
75000 रु तक के मोबाइलों की सेल्स भी बढ़ी
बता दें कि 75000 रुपये तक के मोबाइलों की सेल्स भी बढ़ी है। इस सेगमेंट में भी ऐप्पल के आईफोन11 का दबदबा रहा। हालांकि लोगों के स्मार्टफोन की तरफ बढ़ते रुझान के बीच फीचर फोन सेगमेंट की हालत खराब रही। फीचर फोन की सेल्स 29.4 फीसदी घट कर 2.28 करोड़ रह गई। बता दें कि भारत में अभी भी फोन मार्केट में 41.2 फीसदी हिस्सेदारी फीचर फोन की ही है। Xiaomi 18.3% की बाजार हिस्सेदारी के साथ लगातार दूसरी तिमाही में कुल मोबाइल फोन बाजार में पहले नंबर पर रही। इसके बाद सैमसंग और वीवो का नंबर रहा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
