नयी दिल्ली। किसी भी किस्मत कब चमक जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसे बहुत सी खबरें सामने आ चुकीं हैं जिनमें कोई व्यक्ति रातोंरात करोड़पति बन गया। अगर कोई आर्थिक तंगी में जीने वाला शख्स अचानक करोड़पति बन जाए तो इसे किसी अजूबे से कम नहीं माना जाता। मगर कुछ लोग किस्मत के धनी होते हैं जिनके साथ ऐसा होता है। इस कड़ी में एक और ताजा मामला सामने आया है। ये मामला एक भारतीय का है जो दुबई में रहता है। इस शख्स ने 24 करोड़ रु जीते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
लगी लॉटरी बनी करोड़पति
किस्मत का सितारा बुलंद होने से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में रहने वाले एक भारतीय प्रवासी ने अबू धाबी में आयोजित बिग टिकट लॉटर में 1.2 करोड़ दिरहम यानी करीब 24.11 करोड़ रु का इनाम जीता है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार दुबई स्थित 51 वर्षीय जॉर्ज जैकब्स, जो पेशे से चिकित्सा उपकरण विक्रेता हैं, ने ये इनाम जीता है। इतना तगड़ा इनाम जीतने के बाद उन्होंने कहा कि ये उनके लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है क्योंकि वह वित्तीय कठिनाइयों से गुजर रहे थे। यानी एक ऐसा व्यक्ति जो कल तक आर्थिक परेशानी में था अब करोड़पति बन गया है।
कब खरीदा था टिकट
जैकब्स ने 30 नवंबर को लॉटरी टिकट खरीदा था। वैसे तो वे पिछले दो वर्षों से ऑनलाइन बिग टिकट लॉटरी खरीद रहे थे। एक टिकट की कीमत 500 दिरहम होती है, लेकिन 1,000 दिरहम में 2 के साथ एक टिकट फ्री मिलता है। इस तरह 1000 दिरहम में आप तीन टिकट खरीद सकते हैं। 1 दिरहम की कीमत 20.09 रु के बराबर होती है।
कैसे खरीदे जाते हैं टिकट
टिकट आधिकारिक वेबसाइट www.bigticket.ae से खरीदे जा सकते हैं। लोग अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आगमन हॉल काउंटर और अल ऐन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बिग टिकट स्टोर के माध्यम से भी खरीदे जा सकते हैं। दुनिया भर से इस साल लॉटरी से किस्मत चमकने वाली यह पहली कहानी नहीं है। असल में लॉटरी की दुनिया में ऐसी घटनाएं दुर्लभ हैं लेकिन असामान्य नहीं हैं। हर साल कितने ही लोग दुनिया भर में ऐसी लॉटरियों से करोड़पति बन जाते हैं।
अमेरिकी व्यक्ति ने जीते लाखों
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में वर्जीनिया, अमेरिका के एक व्यक्ति ने एक ही वर्जीनिया पिक 4 लॉटरी खेल में 25 प्ले जीते। रेमंड हैरिंगटन नामक इस भाग्यशाली व्यक्ति ने एक 1 डॉलर के प्रत्येक समान 25 एक जैसे टिकट खरीदे। इनमें से प्रत्येक टिकट में 4-6-4-0 का एक जैसा चार अंकों का कॉम्बिनेशन था। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इनमें से प्रत्येक टिकट ने टॉप प्राइज जीता।
कुल कितने रुपये जीते
रेमंड ने कुल 1,25,000 डॉलर यानी 93.7 रु लाख जीते थे। इससे पहले अप्रैल में एक व्यक्ति ने एक ही दिन में दो बार 10 लाख डॉलर की रकम जीती थी। कोलोराडो में पैब्लो के इस व्यक्ति ने 25 मार्च को दो पॉवरबॉल पुरस्कार जीते। पुरस्कार जीतने के एक महीने बाद ही वो व्यक्ति अपने जीते हुए पैसों का क्लेम कर सका। कोरोनवायरस के कारण ऐसा हुआ। मगर आखिरकार उस शख्स ने मोटी रकम हासिल की।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications