देश का निर्यात फरवरी माह में बढ़ा है। जी हां इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और रसायन जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश का निर्यात फरवरी में 22.36 फीसदी बढ़कर 33.81 अरब डॉलर रहा।
नई दिल्ली, मार्च 3। देश का निर्यात फरवरी माह में बढ़ा है। जी हां इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और रसायन जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश का निर्यात फरवरी में 22.36 फीसदी बढ़कर 33.81 अरब डॉलर रहा। लेकिन दूसरी ओर व्यापार घाटा भी बढ़कर 21.19 अरब डॉलर पहुंच गया। इस बात की जानकारी वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को आंकड़ा जारी करते हुए दी है। बता दें कि दिए गए आकड़ों के मुताबिक, आलोच्य महीने में आयात करीब 35 फीसदी उछलकर 55 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं आयात और निर्यात के बीच अंतर को बताने वाला व्यापार घाटा फरवरी 2021 में 13.12 अरब डॉलर रहा था।

वस्तु निर्यात में भी हुई बढ़ोतरी
देश का वस्तु निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 में अप्रैल-फरवरी के दौरान 45.80 प्रतिशत बढ़कर 374.05 अरब डॉलर रहा। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में यह 256.55 अरब डॉलर था। चालू वित्त वर्ष के 11 महीनों (अप्रैल-फरवरी) में आयात 59.21 प्रतिशत बढ़कर 550.12 अरब डॉलर रहा। इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 176.07 अरब डॉलर पहुंच गया जो वित्त वर्ष 2020-21 में अप्रैल-फरवरी के दौरान 88.99 अरब डॉलर था। आंकड़ों के अनुसार फरवरी में सोने का आयात 11.45 प्रतिशत घटकर 4.68 अरब डॉलर रहा। बढ़िया मौका : Petrol Pump डीलर बनने का शानदार चांस, जल्दी करें अप्लाई
औषधि निर्यात 3.13 प्रतिशत घटा
इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का आयात करीब 29 प्रतिशत बढ़कर 6.24 अरब डॉलर रहा है। इंजीनियरिंग वस्तुओं, पेट्रोलियम और रसायन का निर्यात फरवरी में क्रमश: 31.34 प्रतिशत, 66.29 प्रतिशत और 24.74 प्रतिशत बढ़कर 9.27 अरब डॉलर, 4.1 अरब डॉलर और 2.4 अरब डॉलर रहा। हालांकि औषधि निर्यात 3.13 प्रतिशत घटकर 1.9 अरब डॉलर रहा। भारतीय निर्यातक संगठनों के महासंघ (फियो) ने कहा कि निर्यात को समर्थन देने के लिये कई उपायों की घोषणा के बावजूद समय की जरूरत है कि जल्द ही निर्यात-पूर्व और बाद में रुपये में कर्ज देने की योजना के विस्तार की घोषणा के साथ एमईआईएस (भारत से वस्तु निर्यात योजना) के हस्तांतरण की अनुमति दी जाए। इसके साथ ही निर्यात संवर्धन योजना की वैधता बढ़ाकर 24 महीने की जाए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications