नयी दिल्ली। अगर आप बैठे-बैठे पैसा कमाने के बारे में सोचते हैं तो आपको बहुत जल्द ये मौका मिलने वाला है। दरअसल सोमवार से भारत के पास अपना नेचुरल गैस ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म होगा, जिस पर ट्रेडिंग के जरिए आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नेचुरल गैस में ट्रेडिंग शुरू करने के लिए सोमवार को तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भारतीय गैस एक्सचेंज (आईजीएक्स) को लॉन्च करेंगे। माना जा रहा है कि आईजीएक्स एक कुशल और मजबूत गैस बाजार को बढ़ावा देने और बनाए रखने के लिए भारत का पहला ऑटोमेटेड राष्ट्रीय स्तर का ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए देश में गैस व्यापार को बढ़ावा दिया जाएगा।
कैसे होगा कारोबार
इस प्लेटफॉर्म पर ढेरों खरीदारों और विक्रेताओं को निर्दिष्ट फिजिकल हब में स्पॉट और फॉरवर्ड कॉन्ट्रैक्ट्स में ट्रेडिंग की सुविधा मिलेगी। आईजीएक्स एक तटस्थ और पारदर्शी मार्केटप्लेस होगा जहाँ खरीदार और विक्रेता दोनों अंतर्निहित वस्तु के रूप में गैस का व्यापार करेंगे। आईजीएक्स गैस की कीमतों की एफिशिएंट और प्रतिस्पर्धी खोज (बाजार में किसी संपत्ति की कीमत का निर्धारण) को शुरू करेगा। इसके महत्वपूर्ण उद्देश्यों में से एक बाजार की इंटीग्रिटी को बनाए रखना भी है। शुरुआत में गुजरात में हजीरा और दहेज और आंध्र प्रदेश में ओडुरु / काकीनाडा में फिजिकल केंद्रों पर व्यापार शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है। बाद में और जगहों पर नए हब शुरू होंगे।
क्या होगी एक्सचेंज की भूमिका
प्राइस की खोज के लिए एक्सचेंज खरीदारों और विक्रेताओं से समय निर्धारित (Time Scheduled) बोलियों लेगा, जिस पर गैस की डिलीवरी के निपटान के लिए प्राइस डिस्कवरी मैकेनिज्म चलाया जाएगा। यह छह बाजार उत्पादों की पेशकश करेगा, जिनमें अगला दिन (Day Ahead), दैनिक, साप्ताहिक, कार्यदिवस, पाक्षिक (15 दिन) और मासिक शामिल हैं। इनमें से कुछ कॉन्ट्रैक्ट ट्रेडिंग के पहले दिन, जो कि 15 जून है, से उपलब्ध होंगे, जबकि कुछ को बाद में पेश किया जाएगा।
हुए हैं तीन मॉक ट्रेडिंग सेशन
आईजीएक्स को लॉन्च करने से पहले इसने तीन मॉक ट्रेडिंग सत्र (20 मार्च, 9 अप्रैल और 21 मई) सफलतापूर्वक आयोजित किए, जिनमें इंडस्ट्री से काफी अच्छा रेस्पोंस मिला। आईजीएक्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म जटिल ऑर्डर संभालने की क्षमता के प्री और पोस्ट-ट्रेड कार्यात्मकताओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तेजी से, सटीक, सुरक्षित और कुशल ट्रेडिंग सुविधा प्रदान करता है। सूत्रों के अनुसार बाजार की उच्चतम अखंडता और प्रभावकारिता सुनिश्चित करने के लिए बोलियों (Bid) की निगरानी सुरक्षित रूप से की जाएगी।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications