नयी दिल्ली। लावा ने भारतीय बाजार में एक नया फीचर फोन लॉन्च किया है। इस फोन को लावा पल्स 1 नाम दिया गया है। इस फोन में बहुत सारे फीचर्स शामिल किए गए हैं। साथ ही इसकी कीमत भी काफी किफायती है। हम आपको इस फोन की कीमत और बाकी फीचर्स के बारे में बताएंगे, मगर उससे पहले बता दें कि ये फोन बिना बॉडी को टच किए आपके शरीर का तापमान बता सकता है। ये इस फोन की सबसे बड़ी खासियत बताई जा रही है। लावा एक भारतीय मोबाइल कंपनी है। आइए जानते हैं लावा पल्स 1 की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
सिर्फ 1999 रु है कीमत
कंपनी ने दावा किया है कि यह दुनिया का पहला फीचर फोन है जिसमें कॉन्टैक्टलेस थर्मामीटर है और यह बिना सेंसर को छुए शरीर के तापमान को माप सकता है। लावा पल्स 1 आपकी जेब पर बहुत कम बोझ डालेगा। इसकी कीमत सिर्फ 1,999 रुपये है। यह फोन सिर्फ रोज गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके अलावा फोन के साथ 1 साल की रिप्लेसमेंट सर्विस दी गई है। साथ ही आपको बैटरी सहित इन-बॉक्स एसेसरीज के लिए छह महीने की वारंटी भी मिलेगी।
कैसे खरीदे ये फोन
लावा इंटरनेशनल के प्रोडक्ट हेड तेजिंदर सिंह का दावा है कि लावा पल्स 1 उन लोगों के लिए एक सॉल्यूशन है जो हाई प्राइस वाले कॉन्टैक्टलेस थर्मामीटर का खर्चा नहीं उठा सकते या जो डॉक्टर / चिकित्सा सुविधा आसानी से हासिल नहीं कर पाते। लावा पल्स 1 फीचर फोन अब देशभर के ऑफलाइन स्टोर्स और फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए तैयार है। अब जानते हैं इस फोन के बाकी फीचर्स के बारे में।
पॉलीकार्बोनेट बॉडी वाला है पल्स 1
लावा पल्स 1 फोन में पॉलीकार्बोनेट बॉडी दी गई है। इसमें 2.4 इंच की डिस्प्ले और 32 जीबी तक की एक्सपेंडेबल मेमोरी है। एक और अच्छी बात ये है कि पल्स 1 में 1,800 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन को सुपर बैटरी मोड के साथ तैयार किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 0.3 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा है। अन्य फीचर्स में टॉर्च, रिकॉर्डिंग कैपेसिटी के साथ वायरलेस एफएम रेडियो, एमपी 3 सपोर्ट, ब्लूटूथ और डुअल सिम फीचर भी है।
7 भाषाओं को करता है सपोर्ट
फोन कॉन्टैक्ट्स और नंबर टॉकर के लिए फोटो आइकन को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह यूजर्स को सात भाषाओं में टाइप करने की सुविधा देता है, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु, गुजराती और पंजाबी शामिल हैं। जैसा कि बताया गया है लावा पल्स 1 सेंसर को छूए बिना शरीर के तापमान को मापने के लिए एक कॉन्टैक्टलेस थर्मामीटर के साथ आता है।
कैसे बताएगा शरीर का तापमान
इस फोन में दिया गया तापमान सेंसर काफी बेहतर तकनीक के साथ तैयार किया गया है। इसे बस आपको हाथ या सिर के पास ले जाना है, जिससे ये आपकी बॉडी का तापमान तुरंत बताएगा। इतना ही नहीं कॉमन थर्मामीटर की तुलना में पल्स 1 99.5 फीसदी और इंफ्रारेड थर्मामीटर की तुलना में 99.9 फीसदी सटीकता के साथ बॉडी का तापमान बता देगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications