नई दिल्ली, जनवरी 4। क्या आप नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपका नया डिवाइस एक 5जी फोन हो तो हम आपके लिए एक नये ऑफर की डिटेल लेकर आए हैं। दरअसल एक भारतीय कंपनी फ्री में 5जी स्मार्टफोन देने का ऑफर लेकर आई है। ये एक शानदार ऑफर है, जो ज्यादा दिनों के लिए नहीं है। आइए जानते हैं कि किस कंपनी का है यह ऑफर।
लावा लेकर आई दमदार ऑफर
जिस ऑफर की हम बात कर रहे हैं वो भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी लावा लेकर आई है। बता दें कि लावा अग्नि 5जी इसका भारत में पहला 5जी स्मार्टफोन है। लावा ने हाल ही में एक नए ऑफर की घोषणा की है जिसके तहत वे लोग, जिनके पास रियलमी 8एस है वे अपने रियलमी 8एस को एक्सचेंज करके इसका नया लावा अग्नि 5जी फ्री में ले सकते हैं। यह ऑफर फिलहाल वेबसाइट पर उपलब्ध है और 7 जनवरी तक ही वैलिड है।
फ्री में लें फोन
आप अपने पुराने रियलमी 8एस 5जी स्मार्टफोन को बिल्कुल नए लावा अग्नि 5जी फोन से मुफ्त में एक्सचेंज कर सकते हैं। रियलमी 8एस 5जी और लावा अग्नि 5जी दोनों ही बजट 5जी डिवाइस हैं। हालाँकि लावा अग्नि 5जी की कीमत थोड़ी अधिक है। यह अपनी तरह का पहला एक्सचेंज ऑफर है। अगर आप लावा अग्नि 5जी की कीमत पर विचार करें हैं तो यह ऑफर और भी दिलचस्प हो जाता है।
कितनी है कीमत
लावा अग्नि 5जी की भारत में शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है, जबकि रियलमी 8एस 5जी का बेस मॉडल आपको 17,999 रुपये में मिलेगा। इस ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए, आपको बस वेबसाइट पर जाना है, फिर कुछ डिटेल भरनी है। एक बार जब आप रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी कर लेते हैं, तो एक "अग्नि मित्र" एक्सचेंज के लिए अपॉइंटमेंट शेड्यूल पर आपसे संपर्क करेगा। फिर नया 5जी डिवाइस आपको इनवॉइस के साथ डिलीवर कर दिया जाएगा।
एक जैसे हैं फीचर
लावा अग्नि 5जी और रियलमी 8एस 5जी के फीचर लगभग समान हैं। यहां केवल अंतर बड़ी डिस्प्ले और अग्नि 5जी पर अतिरिक्त अल्ट्रावाइड शूटर है। इसके अतिरिक्त, लावा अग्नि 5जी स्टॉक एंड्रॉइड पर भी चलता है और बेस मॉडल पर 8 जीबी रैम के साथ आता है। दोनों फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 810, 128 जीबी इंटरनल, 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा और 5,000 एमएएच की बैटरी है। दोनों फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। लावा अग्नि 5जी केवल 8 जीबी रैम में उपलब्ध है, जबकि रियलमी 8एस 5जी 6 और 8 जीबी दो रैम वेरिएंट में उपलब्ध है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications