इंडियन बैंक ने विभिन्न परिपक्वता अवधि वाले ऋण पर कोष की सीमांत लागत आधारित दर (एमसीएलआर) में बदलाव की सोमवार को घोषणा की। जानकारी दें कि नई दरें तीन जनवरी से लागू होंगी।
नई दिल्ली: इंडियन बैंक ने विभिन्न परिपक्वता अवधि वाले ऋण पर कोष की सीमांत लागत आधारित दर (एमसीएलआर) में बदलाव की सोमवार को घोषणा की। जानकारी दें कि नई दरें तीन जनवरी से लागू होंगी। वहीं बैंक ने बॉम्बे शेयर (बीएसई) बाजार को बताया कि एक दिन की परिपक्वता अवधि वाले कर्ज के एमसीएलआर को 7.95 प्रतिशत से संशोधित करके 7.90 प्रतिशत किया गया है।

हालांकि, एक महीने के कर्ज का एमसीएलआर मौजूदा समय में 8 प्रतिशत से बढ़कर 8.05 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी प्रकार, 3 महीने की परिपक्वता अवधि के लिए एमसीएलआर 8.15 प्रतिशत होगा। वहीं 6 महीने के कर्ज के लिए एमसीएलआर 8.25 प्रतिशत से कम कर 8.20 प्रतिशत किया गया है। बता दें कि बैंक ने कहा कि 1 साल की अवधि वाले कर्ज के लिए एमसीएलआर 8.30 प्रतिशत किया गया है।
जानिए कैसे तय होता है एमसीएलआर?
मार्जिनल का मतलब होता है- अलग से या अतिरिक्त। बता दें कि जब भी बैंक लेंडिंग रेट तय करते हैं, तो वे बदली हुई स्थितियों में खर्च और मार्जिनल कॉस्ट को भी कैलकुलेट करते हैं। बैंकों के स्तर पर ग्राहकों को डिपॉजिट पर दिए जाने वाली ब्याज दर शामिल होती है। एमसीएलआर को तय करने के लिए चार फैक्टर को ध्यान में रखा जाता है। इसमें फंड का अतिरिक्त चार्ज भी शामिल होता है। वहीं निगेटिव कैरी ऑन सीआरआर भी शामिल होता है। इसके साथ ही, ऑपरेशन कॉस्ट औक टेन्योर प्रीमियम शामिल होता है।
मालूम हो कि एमसीएलआर फॉर्मूले का फायदा नए कस्टमर के साथ ही पुराने कस्टमर को भी मिलता है। जिस कस्टमर ने एमसीएलआर बदलने से पहले लोन लिया है और उसका लोन लेंडिंग रेट फॉर्मूले से जुड़ा हुआ है, तो एमसीएलआर घटने के साथ ही उसकी ईएमआई कम हो जाती है।
एसबीआई ने भी सस्ता किया लोन
एसबीआई ने एक्सटर्नल बेंचमार्क से लिंक्ड लेंडिंग रेट में 0.25 फीसदी यानी 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इसके बाद यह रेट 8.05 फीसदी से घटकर 7.80 फीसदी सालाना हो गई है। जानकारी दें कि नए रेट कल से यानि 1 जनवरी 2020 बुधवार से लागू हो जाएंगे। नए होम बायर्स हैं तो होम लोन पर ब्याज दर 7.90 फीसदी सालाना से शुरू होगी, जो पहले 8.15 फीसदी थी। जिन ग्राहकों ने एक्सटर्नल बेंचमार्क पर लोन लिया है, उनकी ब्याज दर में भी तुरंत प्रभाव से 0.25 फीसदी की कमी आ जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications