चीन में कोरोनावायरस के प्रकोप की वजह से भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। दुनिया भर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
नई दिल्ली: चीन में कोरोनावायरस के प्रकोप की वजह से भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। दुनिया भर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोनावायरस से इन दिनों दुनियाभर में दहशत का माहौल है। अब इसका कहर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर भी पड़ने लगा है। भारतीय ऑटो इंडस्ट्री करीब एक साल से आर्थिक सुस्ती के दौर से गुजर रही है, जिसमें आगामी वित्त वर्ष में सुधार की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फिलहाल आर्थिक सुस्ती के छंटने के आासर कम ही नजर आ रहे हैं।

करीब 10 फीसदी कच्चा माल पड़ोसी देश चीन से आता
बता दें कि सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन (सियाम) ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से ऑटो इंडस्ट्री का प्रोडक्शन गंभीर रुप से प्रभावित हो सकता है, क्योंकि भारतीय वाहन मैन्यूफैक्चर्स उत्पादन का करीब 10 फीसदी कच्चा माल पड़ोसी देश चीन से मंगाया जाता है। भारतीय ऑटो इंडस्ट्री ने चीनी के नए साल से पहले काफी तादादा में कच्चे माल मंगाया था। लेकिन इसके बाद कोरोना वायरस ने ऑटो इंडस्ट्री के लिए मुसीबत बढ़ा दी।
कोरोनावायरस की वजह से बीएस6 वाहनों की सप्लाई हो सकती प्रभावित
वहीं अगर सियाम के प्रेसिडेंट की मानें, तो कोरोना वायरस की वजह से बीएस6 वाहनों की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि वाहन के पार्टस की चीन से आपूर्ति न होने की वजह से पैसेंजर व्हीकल, कॉमर्शियल व्हीकल, थ्री व्हीकल, टू-व्हीलर और इलेक्ट्रिक व्हीकल समेत सभी सेगमेंट के प्रोडक्शन पर असर पड़ेगा। वाहन निर्माताओं की ओर से अपनी सप्लाई चेन डिमांड को पूरा करने के लिए घरेलू स्तर के अन्य विकल्प की तलाश की जा रही है। लेकिन इसमें प्रोडक्शन के स्तर पर काफी वक्त लगेगा, क्योंकि इन घरेलू कंपोनेंट को रेग्यूलेटरी टेस्टिंग की जरूरत होगी। सियाम ऑटो इंडस्ट्री के प्रस्तावों को लेकर केंद्र सरकार के साथ संपर्क में है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications