नयी दिल्ली। भारतीय एयरलाइन इंडस्ट्री अच्छी हालत में नहीं है। लॉकडाउन के कारण एयरलाइन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। विमानन कंसल्टेंसी फर्म सीएपीए इंडिया ने एक रिपोर्ट में बताया है कि बंद होने से बचने के लिए भारतीय एयरलाइनों को कम से कम 2.5 अरब डॉलर की जरूरत होगी। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक इंडिगो, जो प्रमुख एयरलाइन कंपनी है, की हालत फिर भी अच्छी है। अन्य भारतीय कैरियर्स की तुलना में इंडिगो का नकद भंडार (1.13 बिलियन डॉलर का फ्री कैश और 1.33 अरब डॉलर का रेस्ट्रिक्टेड कैश) काफी बेहतर स्थिति में है। हालांकि यह कैश रिजर्व लंबी अवधि के संकट को संभालने के लिए इंडिगो के लिए कम पड़ सकता है।

स्थिति में सुधार की जरूरत
सीएपीए ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एयरलाइन सेक्टर के लिए 2.5 अरब डॉलर बाजार में फिर से शुरुआत तक के लिए पर्याप्त होगा। मगर सेक्टर में रिकवरी के लिए और भी फंड की जरूरत पड़ सकती है। रिपोर्ट कहती है कि एयरलाइन सेक्टर की रिकवरी अर्थव्यवस्था की स्थिति और किसी वैक्सीन या इलाज जैसे कारकों पर निर्भर करेगी। मगर इस बीच अगर यात्रियों को रिफंड का फैसला सुप्रीम कोर्ट में एयरलाइन के खिलाफ गया तो फिर और 30 करोड़ डॉलर की जरूरत होगी। सुप्रीम कोर्ट ने 27 अप्रैल को नागरिक उड्डयन मंत्रालय को एक नोटिस जारी किया था जिसमें लॉकडाउन के दौरान यात्रा के लिए बुक किए गए टिकटों पर पूरा रिफंड मांगा गया है।
कितना रहेगा एयर ट्रेफिक
इस बीच सीएपीए इंडिया ने घरेलू यात्रियों की संख्या वित्त वर्ष 2020-21 में 5.5-7 करोड़ रहने का अनुमान लगाया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या 2-2.7 करोड़ रह सकती है। इससे पहले आईएटीए (इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन) ने कहा था अगर तीन महीनों के लिए इतने गंभीर प्रतिबंध जारी रहे तो इसके ताजा अनुमान के मुताबिक वार्षिक यात्री आमदनी में 252 अरब डॉलर की भारी भरकम गिरावट आएगी, जो पिछले साल के मुकाबले एयरलाइन इंडस्ट्री की आमदनी में 44 फीसदी क गिरावट होगी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications