सोशल मीडिया प्लेफॉर्म फेसबुक फ्यूल फॉर इंडिया 2020 इंवेंट की मेजबानी कर रही है। इस मौके पर फेसबुक फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत में अवसरों को लेकर चर्चा की।
नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेफॉर्म फेसबुक फ्यूल फॉर इंडिया 2020 इंवेंट की मेजबानी कर रही है। इस मौके पर फेसबुक फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत में अवसरों को लेकर चर्चा की। इन दोनों उद्योगपतियों ने भारत की आर्थिक वृद्धि को तेज करने में डिजिटलाइजेशन और छोटे कारोबारों की भूमिका पर बात की। मुकेश अंबानी ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के साथ हुई एक वर्चुअल मीटिंग में कहा है कि अगले 20 सालों में भारत दुनिया की टॉप-3 इकोनॉमी में शामिल होगा। वहीं मार्क जकरबर्ग ने कहा कि भारत से उन्हें काफी भरोसा है। बता दें कि भारत में जियो और व्हाट्सएप के यूजर्स की संख्या करीब बराबर (40 करोड़) है।

मार्क जुकरबर्ग ने क्या कहा
भारत हमारे लिए बहुत ही खास और महत्वपूर्ण देश है। इसके अलावा देश के लाखों छोटे व्यवसाय व्हाट्सएप बिजनेस और मैसेंजर का इस्तेमाल करते हुए अपने कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं। जुकरबर्ग ने आगे कहा कि हमने पिछले महीने व्हाट्सएप पे को भारत में लॉन्च किया है जो कि यूपीआई और 140 बैंकों की मदद से संभव हो पाया है। यूपीआई का प्रयोग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है।
मुकेश अंबानी ने कहा
इस मौके पर मुकेश अंबानी ने फेसबुक के इवेंट फेसबुक फ्यूल फॉर इंडिया का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह इवेंट भारत के विकास की गाड़ी को बहुत आगे ले जाने में ईंधन का काम करेगी। भारत के विकास को बढ़ावा देने वाला सबसे शक्तिशाली विचार यह है कि देश का युवा नए स्टार्टअप और नए आइडिया पर काम करें। युवा आपसे काफी प्ररित होते हैं, जब वे देखते हैं महज केवल 14 वर्षों में फेसबुक डिजिटल रूप से भारत भारत का चेहरा बन गया है।
उन्होंने कहा कि भारत का मध्यवर्ग, जो देश के कुल परिवारों का करीब 50 प्रतिशत है, प्रति वर्ष तीन से चार प्रतिशत की दर से बढ़ेगा। उन्होंने कहा, 'हमारी प्रति व्यक्ति आय 1,800-2,000 अमरीकी डालर से बढ़कर 5,000 अमरीकी डॉलर हो जाएगी।
फेसबुक ने खरीदी जियो में हिस्सेदारी
इसी साल अप्रैल में फेसबुक और जियो के बीच एक सौदा हुआ था जिसके बाद फेसबुक के जाधू होल्डिंग एलएलसी को जियो प्लेटफॉर्म्स में 9.99 फीसदी की हिस्सेदारी मिली है। फेसबुक और जियो के बीच यह सौदा 43,574 करोड़ रुपये में हुआ है।
डिजिटल इंडिया से विकास के कई मौके तैयार-जुकरबर्ग
इसी इवेंट में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भारत के डिजिटल इंडिया कैंपेन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया से विकास के कई मौके तैयार हुए हैं। भारत और रिलायंस जियो में निवेश का कारण बताते हुए मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि भारत महान आर्थिक संभावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए फेसबुक ने यहां भारी निवेश किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
