India Weather Forecast: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय से पहले पहुंचने की घोषणा की है. इस साल मानसून का आगमन तय समय से पहले हुआ है, जो पिछले 7 सालों में सबसे जल्दी है. आने वाले दिनों में मानसून के और ज्यादा इलाकों में आगे बढ़ने की उम्मीद है.
मानसून की आ गई तारीख
IMD के शेड्यूल के मुताबिक दक्षिणी अंडमान सागर और पोर्ट ब्लेयर पर मानसून के आगमन का नॉर्मल डेट 21 मई है. हालांकि, इस साल यह 13 मई को पहुंचा. मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, दक्षिणी अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है.
मानसून के जल्दी आने के फैक्टर्स
भारत में मानसून की समय से पहले एंट्री के कई फैक्टर्स हं. IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने उत्तर भारत में सामान्य से अधिक तापमान और विभिन्न वायुमंडलीय स्तरों पर तेज हवाओं को प्रमुख इंडिकेटर्स के रूप में बताया है. इसके अलावा दक्षिणी क्षेत्रों में प्री-मानसून वर्षा और गरज के साथ बारिश ने भी इसमें भूमिका निभाई है.

उन्होंने कहा कि मौजूदा समुद्री और वायुमंडलीय परिस्थितियाँ केरल में मानसून के जल्दी आने के लिए अनुकूल हैं. मौजूदा हवा की स्थिति मानसूनी हवाओं के मजबूत होने का संकेत देती है. भारतीय और वैश्विक दोनों मौसम मॉडल 1 जून से पहले केरल में बारिश हो सकती है.
मानसून बारिश को लेकर उम्मीदें
इस साल मानसून की बारिश सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है, जो लॉन्ग टर्म एवरेज (LPA) 880 मिमी का 105% है. दक्षिण-पश्चिम मानसून भारत के लिए अहम है, जो जून और सितंबर के बीच सालाना बारिश का 70% से अधिक प्रदान करता है.
आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुँच जाता है. फिर यह पूरे भारत में आगे बढ़ता है और जुलाई के मध्य तक पूरे देश को कवर कर लेता है. हालांकि, इस साल इसके केरल में 27 मई के आसपास पहुंचने की उम्मीद है, जो सामान्य से 5 दिन पहले है.
अंडमान द्वीप समूह पर असर
सोमवार से निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है. यह व्यापक बारिश दो दिनों से जारी है. IMD ने अगले कुछ दिनों में दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्रों और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियों का अनुमान लगाया है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
