Indian GDP Growth: इंडियन मॉनेटरी फंड यानी IMF के मुताबिक भारत 2025 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगी, जोकि अभी 5वें पायदान पर है. इस साल नॉमिनल जीडीपी 4.187 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी, जबकि जापान की GDP 4.186 रहेगी. IMF की ओर से जारी एक हालिया रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ. लेकिन मौजूदा ट्रेड टेंशन, जियो-पॉलिटिकल तनाव और हालिया पाकिस्तान के साथ तनाव का भी थोड़ा असर भारत की इकोनॉमी पर पड़ सकता है. भारत की आर्थिक को लेकर रेटिंग एजेंसी मूडीज ने ताजा रिपोर्ट जारी किया है.
मूडीज के मुताबिक 2025 में भारत की इकोनॉमी की रफ्तार थोड़ी धीमी रहेगी. इसीलिए ग्रोथ के अपने पहले के अनुमान को घटा दिया है. इसके तहत 2025 के लिए जीडीपी ग्रोथ 6.3 फीसदी रहने का अनुमान जारी किया है, जबकि पिछले साल यह 6.7 फीसदी थी. मूडीज की यह रिपोर्ट IMF और वर्ल्ड बैंक की ओर से जारी भारत और ग्लोबल ग्रोथ अनुमान के ठीक एक दिन बाद आया है.
कैसी रहेगी भारत की ग्रोथ रफ्तार?
रेटिंग एजेंसी ने ग्लोबल मैक्रो आउटलुक मई अपडेट में कहा कि ग्लोबल इकोनॉमिक पॉलिसीज में बनी अनिश्चितता से कंज्युमर, बिजनेस और फाइनेंशियल एक्टिविटी पर असर डाल सकती है. बावजूद इसके कि अमेरिका की ओर से कुछ टैरिफ में राहत मिली है. खासकर अमेरिकी और चीन के बीच गर्माहट कम हुआ है.
मूडीज ने कहा कि भारतीय इकोनॉमी अगले साल यानी 2026 में मौजूदा साल से बढ़िया करेगी, जोकि 6.5 फीसदी रह सकती है. मूडीज के अलावा IMF और वर्ल्ड बैंक ने भी भारत के ग्रोथ को लेकर अनुमान जारी किया है. IMF ने FY26 के लिए ग्रोथ अनुमान 6.2% कर दिया है, जोकि पहले 6.5% था. वर्ल्ड बैंक ने भी अनुमान को 0.4 फीसदी घटाकर 6.3 फीसदी कर दिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेड अनिश्चितताओं के साथ लगातार बढ़ता टेंशन भी ग्रोथ को धीमा करेगा. जियो-पॉलिटिकल तनाव से ग्रोथ को हमारे बेस लाइन अनुमान से और नीचे ला सकता है. मूडीज ने बताया कि हाल के दिनों में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है. इसके अलावा चीन और फिलिपिंस में भी दक्षिण चीन सागर में टेंशन बढ़ा है.
जबकि रूस और यूक्रेन समेत मिडिल ईस्ट में तनाव चल ही रहा है. मूडीज ने कहा कि नए जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की वजह से निवेशकों और कारोबार के लिए लागत बढ़ने की आशंका है. जबकि मौजूदा समय यह फैसला लेने का है कि कहां निवेश किया जाए.
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव
भारत के पहलगाम में 21 अप्रैल को आतंकी हमले से पाकिस्तान के साथ टेंशन बढ़ गई है, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी. यह घाटी में 2000 के बाद से अब तक का सबसे बड़ा हमला है. आतंकी हमले में शामिल लोगों में से 2 लोग पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में पहचान हुई है. मूडिज ने कहा कि प्राइस के लिहाज 2025 में महंगाई दर 4 फीसदी का अनुमान जारी किया है. साथ ही 2026 में 4.3 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान जताया है.
फेड के फैसले का कितना होगा असर?
अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग इसी हफ्ते के आखिर में है, जिसमें ब्याज दरों पर फैसला आएगा. रेटिंग एजेंसी ने कहा कि पिछले साल की तरह इस बार इमर्जिंग मार्केट के सेंट्रल बैंकों पर फेड के फैसले का ज्यादा असर नहीं होगा. हालांकि, ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए भारत में आरबीआई ब्याज दरों को घटा सकता है.
अप्रैल पॉलिसी मीटिंग में RBI MPC ने लगातार दूसरी बार ब्याज दरों को घटाया था. इसके तहत 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की थी. इसके बाद रेपो रेट घटकर 6 फीसदी पर आ गया. इकोनॉमिस्ट्स मान रहे हैं कि आने वाली पॉलिसी मीटिंग में और भी कटौती की जा सकती है.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
