India-US Trade: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के अमेरिकी दौरे पर हैं. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से मुलाकात की. दोनों देशों ने ट्रेड को बढ़ाने पर सहमति जताई है. संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी (PM Modi) ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार (Bilateral Trade) को दोगुना से भी ज्यादा बढ़ाने की बात कही. इसके तहत ट्रेड को 500 बिलियन डॉलर करने का ऐलान किया है.
टैरिफ को लेकर ट्रंप-मोदी की बातचीत (Modi-Trump Meeting)
बैठक के दौरान मोदी ने जल्द ही एक पारस्परिक रूप से प्रॉफिटेबल ट्रेड डील को फाइनल करने पर फोकस किया. वहीं, ट्रंप ने अमेरिकी इंपोर्ट पर भारत की ओर हाल ही में टैरिफ में की गई कटौती को स्वीकार किया. साथ ही बातचीत के जरिए ट्रेड असमानताओं को हल करने की उम्मीद जताई.
यह सहयोग ट्रेड डील्स (Trade Deals) से आगे भी बढ़ेगा. पीएम मोदी ने बताया कि भारत और अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंडक्टर (Semiconductors) पर मिलकर काम करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के मेक अमेरिका ग्रेट अगैन (MAGA) को लेकर कहा कि इसी तरह भारत भी विकसित भारत यानी मेक इंडिया ग्रेट अगैन (MIGA) पर काम कर रहा. यह MIGA और MAGA एक साथ मिलकर MEGA पार्टनरशिप होगा.

ट्रंप ने किया टैरिफ का ऐलान (Trump on Reciprocal Tariffs)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मीटिंग के पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत अन्य ट्रेड पार्टनर देशों पर "पारस्परिक टैरिफ" (Trump Announces reciprocal tariffs) लगाने का ऐलान किया है. इसका मतलब है कि अमेरिका अन्य देशों के सामानों पर भी वही टैरिफ लगाएगा जो वह अमेरिकी उत्पादों (US Goods) पर लगाता है.
अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड (India-US Trade)
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (Office on US Trade Representative) का अनुमान है कि 2024 में भारत के साथ कुल वस्तु व्यापार 129 बिलियन डॉलर का होगा. भारत सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र (MFN) देशों पर 17% का साधारण औसत टैरिफ लगाता है, जबकि अमेरिका, जिसे कई अर्थव्यवस्थाओं के साथ एमएफएन का दर्जा प्राप्त है, केवल 3.3% टैरिफ लगाता है.
भारत का अपने तीसरे सबसे बड़े ट्रेड पार्टनर (India-US Trade Partner) अमेरिका के साथ सरप्लस पिछले साल 45.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया. भारत में एग्री इंपोर्ट पर खास तौर से 39% का हाई ड्युटी लगता है.
धड़ाधड़ ट्रंप लगा रहे टैरिफ (Trump Tariff)
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने पहले ही चीन, कनाडा और मैक्सिको सहित कई देशों पर टैरिफ लगा दिए हैं. साथ ही स्टील और एल्युमीनियम इंपोर्ट पर ग्लोबल टैरिफ (Global Tariff) भी लगा दिए हैं. हालांकि, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ फिलहाल रोक दिए गए हैं, क्योंकि वे अमेरिका के साथ अपनी सीमाओं पर अवैध ड्रग तस्करी से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
