India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय कॉमर्स मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को एक मैसेज दिया कि अमेरिका और भारत के बीच एक न्यायसंगत और संतुलित समझौते पर एक अच्छा ऐलान हो सकता है।

मंत्री पीयूष गोयल का ये संकेत बहुत अहम माना जा रहा है क्योंकी ये ऐसे समय पर आया जब भारतीय बाजार पर दबाव था। इस बयान के बाद इन्वेस्टरों के बीच में एक अच्छा मैसेज गया जिसके बाद से मार्केट में हरियाली लौट आई है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस डील से भारत एक्सपोर्ट सेक्टर्स को बड़ा फायदा मिल सकता है।
भारत और अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड डील को लेकर सरकार की तरफ से एक खास संकेत मिला है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि दोनों देश एक ऐसी डील की ओर बढ़ रहे हैं जो न्यायसंगत, संतुलित और दोनों के लिए लाभकारी होगी।
एक्सपोर्ट सेक्टर्स को मिल सकता है बड़ा फायदा
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भारत-अमेरिका ट्रेड डील बनती है, तो कई सेक्टर को बड़ा फायदा मिल सकता है। इनमें शामिल हैं, टेक्सटाइल सेक्टर, इंजीनियरिंग गुड्स, फार्मा इंडस्ट्री, केमिकल और डाई सेक्टर, MSME और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स अगर डील में टैरिफ में राहत, बाजार पहुंच बढ़ाने और व्यापार नियम आसान करने जैसे प्रस्ताव शामिल होते हैं, तो भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाजार में और बेहतर जगह मिल सकती है।
बातचीत में हुई है अच्छी प्रगति
पीयूष गोयल ने बताया कि दोनों देशों की टीमें कई बड़े मुद्दों पर सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही हैं। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, चर्चा में निम्न बिंदुओं पर सहमति बन सकती है, कुछ उत्पादों पर टैरिफ में कमी, नए क्षेत्रों में मार्केट एक्सेस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में सहयोग बढ़ाने पर सहमति, पारस्परिक व्यापार नियमों को सरल और पारदर्शी बनाना अगर ये पॉइंट शामिल होते हैं, तो भारत-अमेरिका के बीच व्यापार नए स्तर पर पहुंच सकता है।
निवेशकों में बढ़ी उम्मीद
ट्रेड डील होने से सिर्फ व्यापार ही नहीं, बल्कि भारतीय कंपनियों की अमेरिकी बाजार में पकड़ और मजबूत होगी। मार्केट विशेषज्ञों के मुताबिक, भारतीय कंपनियों की कॉम्प्टीशन क्षमता बढ़ेगी, निर्यात कारोबार को नई स्पीड मिलेगी और निवेशकों के लिए भी यह बड़ा अच्छा संकेत होगा।
भारत-अमेरिका रिश्तों में आएगी नई मजबूती
आर्थिक जानकारों का कहना है कि इस डील से दोनों देशों के बीच व्यापार संबंध और मजबूत होंगे। भारत के लिए यह मौका है कि वह अपने मैन्युफैक्चरिंग, सेवा क्षेत्र और टेक्नोलॉजी सेक्टर को अमेरिका जैसे बड़े बाजार में और तेजी से आगे बढ़ा सके।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
