India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद अवंती फीड्स और एपेक्स फ्रोजन फूड्स जैसी झींगा एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों के स्टॉक्स में 20% तक का उछाल देखने को मिल रहा है। इस समझौते का सबसे अहम पहलू टैरिफ में कमी है। अमेरिका ने भारतीय सामानों पर टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है।

मंगलवार को कारोबारी सेशन में Apex Frozen Foods और Avanti Feeds जैसी झींगा एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी के शेयरों में जबरदस्त रैली देखने को मिल रही है। ट्रेड डील के बाद इन्वेस्टरों ने इन कंपनी के शेयरों पर अपनी दिलचस्पी दिखाई है।
यह ट्रेड डील भारत और अमेरिका दोनों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। इससे न सिर्फ निर्यात और निवेश बढ़ेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उद्योग जगत इस समझौते को लंबे समय की स्थिरता और विकास की दिशा में एक अहम कदम मान रहा है।
आज अवंती फीडस और एपेक्स फ्रोजन फूड्स के शेयरों की ऐसी है चाल
आज ट्रेडिंग के दौरान अवंती फीडस (Avanti Feeds) के शेयर फोकस में बने हुए है। कंपनी के शेयर सेकेंड हाफ में दोपहर के 1:10 बजे तक 20% उछलकर 960 रुपए पर कारोबार कर रहा है। वहीं, अगर एपेक्स फ्रोजन फूड्स (Apex Frozen Foods) के शेयरों पर नजर डालें तो दोपहर के 1:15 बजे तक लगभग 20% उछलकर 351 रुपए पर ट्रेड करता दिखाई दे रहा है।
अमेरिकी बाजार पर निर्भर है झींगा उद्योग
भारत का झींगा उद्योग काफी हद तक अमेरिका पर निर्भर है। कुल झींगा निर्यात का बड़ा हिस्सा अमेरिका को भेजा जाता है। जब पहले टैरिफ बढ़ाए गए थे, तब भारतीय कंपनियों का कॉम्प्टीशन कमजोर हो गया था। ऑर्डर कम होने का डर था और कंपनियों को नए बाजार तलाशने पड़ रहे थे। इस अनिश्चितता की वजह से शेयर बाजार में भी इन कंपनियों के स्टॉक्स दबाव में आ गए थे।
शेयरों में तेजी के पीछे निवेशकों की उम्मीद
जैसे ही ट्रेड डील की खबर आई, निवेशकों ने झींगा कंपनियों के शेयरों में खरीदारी शुरू कर दी। बाजार को यह संकेत मिला कि आने वाले समय में इन कंपनियों की बिक्री और मुनाफा बेहतर हो सकता है। इसी उम्मीद में निवेशकों ने इन स्टॉक्स पर भरोसा जताया, जिससे शेयरों में तेजी देखने को मिली।
कारोबार और रोजगार को मिलेगा फायदा
झींगा निर्यात बढ़ने से सिर्फ कंपनियों को ही नहीं बल्कि इससे जुड़े लाखों लोगों को भी फायदा होगा। झींगा पालन, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और एक्सपोर्ट से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलता है। निर्यात बढ़ने पर उत्पादन भी बढ़ेगा, जिससे ग्रामीण और तटीय इलाकों में रोजगार के नए मौके बन सकते हैं।
आगे क्या हो सकता है असर
अगर आने वाले महीनों में अमेरिका से झींगा की मांग मजबूत रहती है और टैरिफ में कोई नई सख्ती नहीं आती, तो झींगा सेक्टर की कंपनियों का प्रदर्शन और बेहतर हो सकता है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील झींगा उद्योग के लिए नई उम्मीद लेकर आई है और शेयर बाजार में इसकी झलक साफ दिखाई दे रही है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!

एक्सपायरी वीक की शुरुआत: निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या करें? आज के लिए ये हैं बेस्ट ट्रेडिंग टिप्स

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

बाजार में गिरावट: SIP रोकें या जारी रखें? जानें निवेश का सही तरीका

SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स

Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन

Indo-MIM और Lohia Corp IPO: दूसरे दिन की रेस में कौन आगे? निवेश से पहले जानें ये 5 बातें

Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

Trump Tension के बीच Market में गिरावट, लेकिन Expert बोले- घबराए नहीं! Pharma, Auto, IT पर जानिए पूरी डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications