India-US BTA: भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संबंध एक बार फिर पटरी पर लौटते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल के हालातों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर पहुंच सकते हैं। लेकिन इस रास्ते में जो कांटा बना हुआ है वो है एग्रीकल्चर सेक्टर है, जिसे अमेरिका भारतीय मार्केट में अपनी पूरी एंट्री की डिमांड कर रहा है।

भारत सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है कि किसानों के खिलाफ जाकर किसी भी तरह का काम नहीं किया जाएगा।
हाई-एंड डेयरी उत्पादों पर चर्चा
मनी9 की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इस समय बातचीत का फोकस हाई-एंड डेयरी उत्पादों, जैसे चीज और दही, पर है। यानी अमेरिका चाहता है कि इन उत्पादों को भारतीय बाजार में जगह मिले। हालांकि दूध और दूध से जुड़े बाकी उत्पादों पर भारत का रुख अभी सख्त है। इसके अलावा, भारत के जीएम (Genetically Modified) नियम अमेरिकी मक्का और एथेनॉल के आयात में भी अड़चन पैदा कर रहे हैं।
भारत पहले से कर रहा चीज आयात
यहां गौर करने वाली बात यह है कि भारत पहले से कुछ मात्रा में चीज का आयात करता है। भारत में मोज़रेला, पाउडर और ग्रेटेड चीज की मांग रहती है। इन पर 30 से 40 फीसदी तक का आयात शुल्क लगाया जाता है। वर्तमान में भारत इटली, यूके, यूक्रेन और एस्टोनिया जैसे देशों से चीज मंगाता है। अब सवाल यह है कि अमेरिका इस बाजार में कितनी हिस्सेदारी ले पाता है।
नए अमेरिकी राजदूत से नई उम्मीद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में 38 वर्षीय सर्जियो गोर को भारत के लिए नया अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया है। वे ट्रंप के बेहद करीबी माने जाते हैं और पहले व्हाइट हाउस में डायरेक्टर ऑफ प्रेसिडेंशियल पर्सनल के पद पर काम कर चुके हैं। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है, जिससे रिश्तों में खटास आई थी। जनवरी से खाली पड़े इस पद पर नियुक्ति होने से व्यापार वार्ता को नया मोड़ मिल सकता है।
पांच दौर की बातचीत पूरी, छठे का इंतजार
भारत और अमेरिका मार्च 2025 से इस समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। अब तक पांच दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है। हालांकि, 27 अगस्त से अमेरिका द्वारा 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद 25 अगस्त से तय अगला दौर स्थगित कर दिया गया। फिलहाल छठे दौर की बातचीत के लिए नई तारीख घोषित नहीं की गई है।
भारत और अमेरिका के बीच BTA को लेकर तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। अमेरिका ने डेयरी सेक्टर में नरमी का संकेत दिया है, जिससे बातचीत की राह आसान हो सकती है। हालांकि भारत यह सुनिश्चित करेगा कि किसानों और उपभोक्ताओं के हित सुरक्षित रहें। आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों देश इस समझौते को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications