Indian Economy: सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च ने अपने लेटेस्ट वर्ल्ड इकोनॉनमिक लीग टेबल रिपोर्ट के मुताबिक भारत इस सेंचुरी की अंत तक भारत दुनिया का सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। भारत की जीडीपी चीन के जीडीपी की तुलना में 90 प्रतिशत तक बड़ा और अमेरिका के जीडीपी से 30 प्रतिशत ज्यादा होगा।
मिडिया हाउस से मिल रही रिपोर्ट के मुताबिक सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च ने कहा कि इस 2024 से लेकर साल 2028 तक भारत की अर्थव्यवस्था 6.5 प्रतिशत के एवरेज से बढ़ने वाली है। ये इकोनॉमिक ग्रोथ इन 4, 5 सालों तक लगातार ऐसी ही बनी रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक अगर भारत लगातार ऐसे ही ग्रोथ करता रहा तो साल 2032 तक यह जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन सकता है।

सीईबीआर के मुताबिक अपने डेमोग्राफिक एस्टीमेट और प्रोजेक्शन की वजह से साल 2080 के बाद भारत चीन और अमेरिका को पीछे छोड़ देगा और यह भारत दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन चुका होगा। सीईबीआर के मुताबिक भारत अपने जबरदस्त मार्केट, युवा जनसंख्या और बेहतर हो रही लाइफस्टाइल के कारण बहुत तेज ग्रोथ करने वाला है।
यह डायनेमिक एंटरप्रेन्योरशिप के बढ़ते लेवल और ग्लोबल इकोनॉमिक इंटीग्रेशन और लोगों की बढ़ रही परचेसिंग पावर भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ को तेज बनाने में काफी ज्यादा अहम भूमिका निभाने में मददगार होंगे। भारत की सबसे बड़ी इकोनामी बनने में सबसे बड़ा हाथ उसके कंज्यूमर मार्केट का भी हो सकता है। इसके साथ ही इंडिया हुमन कैपिटल का इस्तेमाल करके अपने प्रोडक्शन को भी काफी हद तक बेहतर बना सकता है, जिससे आर्थिक गति को रफ्तार मिल सकती है।
हालांकि इस वक्त भारत के सामने कुछ बड़ी चुनौतियां भी आएंगी जिससे निपटना उसके लिए काफी जरूरी होगा। इनमें में गरीबी को कम करना, असमानता को दूर करना, ह्यूमन कैपिटल का ज्यादा बेहतर यूटिलाइजेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ पर्यावरण और प्रदूषण से जुड़े कुछ लोगों का हल निकालना भी काफी जरूरी होगा।
आपको बताते चलें कि एयर पॉल्यूशन जैसी दिक्कत से इस समय भारत को जूझना पड़ रहा है। जाहिर सी बात है आगे आने वाले समय में इस प्रदूषण का स्तर और भी बढ़ सकता है। यही कारण है की भारत को प्रदूषण से लड़ने के लिए कुछ विशेष समाधान निकालना बहुत जरूरी हो जाएगा।
वहीं इस साल के जुलाई महीने में एक ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ने कहा था कि भारत साल 2075 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत की जबरदस्त ग्रोथ कुछ ही दिन में चीन और जर्मनी को काफी पीछे छोड़ देगी, इसके अलावा साल 2075 तक भारत अमेरिका को पछाड़कर चीन के बाद दूसरे नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।
इस ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि साल 2075 तक भारत की इकोनॉमी 52.5 ट्रिलियन डॉलर हो सकती है। इस समय अमेरिका की संभावित इकोनामी 51.5 ट्रिलियन डॉलर की होगी। वहीं चीन पहले नंबर पर 57 बिलियन डॉलर के साथ बरकरार हो सकता है। हांलाकि इस सदी के आखिरी तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications