बड़ी सफलता : रूस को पीछे छोड़ भारत का ज्यादा हुआ विदेशी मुद्रा भंडार

नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5 मार्च को समाप्त सप्ताह में 4.255 अरब डॉलर घटकर 580.299 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से यह आंकड़े जारी किए गए हैं। इससे पहले के सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 68.9 करोड़ डॉलर और बढ़कर 584.554 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं विदेशी मुद्रा भंडार 29 जनवरी 2021 को समाप्त हुए सप्ताह में 590.185 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था।

foreign exchange reserves1

रूस से आगे निकाल भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट के बाद भी रूस से ज्यादा हो गया है। इस प्रकार भारत का विदेशी मुद्रा भंडार दुनिया में चौथा सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार वाला देश बन गया है। भारत का विदेशी मुद्रा इस वक्त 580.3 बिलियन डॉलर के स्तर पर है। वहीं इसी दौरान रूस का विदेशी मुद्रा भंडार 580.1 बिलियन डॉलर के स्तर पर है। इस प्रकार भारत बीते हफ्ते रूस से ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार वाला देश है। दुनिया में विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में पहले नंबर पर चीन और दूसरे नंबर पर जापान और स्विट्जरलैंड तीसरे स्थान पर है।

foreign exchange reserves

जानिए कहां घटा विदेशी मुद्रा भंडार

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 5 मार्च 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में गिरावट की वजह से मुद्रा भंडार में कमी हुई है। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाती हैं। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में एफसीए 3.002 अरब डॉलर घटकर 539.613 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। एफसीए को दर्शाया तो डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्रा सम्पत्ति भी शामिल होती हैं। डॉलर के अलावा अन्य संपत्तियों को डॉलर में बदल कर फिर उसकी वैल्यू की गणना की जाती है।

foreign exchange reserves 2

गोल्ड रिजर्व भी घटा

आंकड़ों के अनुसार इस दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व का मूल्य 1.206 अरब डॉलर घट कर 34.215 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। भारत को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में मिला विशेष आहरण अधिकार भी 1.1 करोड़ डॉलर घटकर 1.506 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार भी घटकर 4.965 अरब डॉलर रह गया।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+