केंद्र सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी है। नवंबर महीने में बेरोजगारी दर में गिरावट देखने को मिली है। जी हां भारत में बेरोजगारी दर घटी है।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी है। नवंबर महीने में बेरोजगारी दर में गिरावट देखने को मिली है। जी हां भारत में बेरोजगारी दर घटी है। नवंबर में यह 6.51% रही। जबकि अगर हम बात करें दो साल पहले सितंबर 2018 की तो उस समय भारत में बेरोजगारी दर 6.47% थी।

ग्रामीण बेरोजगारी दर 6.26%
बात करें अगर शहरी बेरोजगारी दर की तो 7.07% रही, जो अक्टूबर में 7.15% थी। बेरोजगारी के ये आंकड़े सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) द्वारा जारी किए गए हैं। सीएमआईई रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर माह में देश में ग्रामीण बेरोजगारी दर 6.26% रही। जबकि अक्टूबर में यह 6.90% रही थी। अक्टूबर महीने में भारत में बेरोजगारी दर 6.98% और सितंबर में 6.67% रही थी।
एग्री सेक्टर में अच्छी रिकवरी
इस साल कोरोना के कारण अप्रैल में बेरोजगारी दर रिकॉर्ड 23.52% पर पहुंच गई थी। यह 2020 में सर्वोच्च स्तर है। हालांकि, एग्री सेक्टर में अच्छी रिकवरी के चलते सितंबर और अक्टूबर माह में बेरोजगारी के मोर्चे पर थोड़ी राहत मिलना शुरु हुई।
बेरोजगारी के लिहाज से देश के टॉप-5 राज्य
- टॉप 5 राज्यों की लिस्ट में हरियाणा की बेरोजगारी दर करीब 25.6 फीसदी रही है।
- इसके बाद राजस्थान में 18.6 फीसदी बेरोगारी दर रही है।
- गोवा में 15.9 फीसदी बेरोजगारी दर रही है।
- हिमाचल प्रदेश में 13.8 फीसदी बेरोजगारी दर रही है।
- त्रिपुरा में 13.1 फीसदी बेरोजगारी दर रही है।
- पश्चिम बंगाल में 11.2 फीसदी बेरोजगारी दर रही है।
- इसके अलावा बिहार में 10 फीसदी बेरोजगारी दर रही है।
चालू वित्त वर्ष में एग्री सेक्टर एक बार फिर शानदार प्रदर्शन
बता दें कि मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था की हेल्थ को बेरोजगारी दर सही तरह से दर्शाता है। क्योंकि यह देश की कुल जनसंख्या में कितने रोजगार हैं इसको बताता है। थिंक टैंक को उम्मीद है कि रबी फसल की बुआई की शुरुआत में तेजी देखने को मिल सकती है। इसका मतलब है कि चालू वित्त वर्ष में एग्री सेक्टर एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करेगा। इससे प्रवासी मजदूर खेतों की ओर वापसी करेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications