मंगलवार को जारी एसबीआई के आर्थिक अनुसंधान विभाग की एक रिसर्च रिपोर्ट में देश की जीडीपी ग्रोथ अनुमान में भारी कटौती की गई है।
नई दिल्ली: मंगलवार को जारी एसबीआई के आर्थिक अनुसंधान विभाग की एक रिसर्च रिपोर्ट में देश की जीडीपी ग्रोथ अनुमान में भारी कटौती की गई है। जी हां देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिपोर्ट जारी करके मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 4.2 फीसदी जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2019-20 के लिए विकास दर का अनुमान 6.1 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है। इसके लिए बैंक ने ऑटोमोबाइल की घटती सेल, एयर ट्रैफिक मूवमेंट में गिरावट, कोर सेक्टर ग्रोथ सुस्त पड़ना और कंस्ट्रक्शन व इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में गिरावट को जिम्मेदार ठहराया है।

ग्रोथ रेट का अनुमान कई संस्थाएं कम कर चुकी
जानकारी दें कि एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी), वर्ल्ड बैंक (डब्लूओ), ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (ओसीईडी), भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और अंतरराष्ट्रीय मॉनिटरी फंड (आईएफएफ) जैसी संस्थाएं भी चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े कम कर चुकी हैं। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारतीय जीडीपी छह साल के सबसे निचले स्तर 5 फीसदी पर थी।
दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 4.2 फीसदी रहने का अनुमान
अपनी रिपोर्ट में एसबीआई ने कहा कि दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 4.2 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं एसबीआई ने कहा कि फैक्ट्री आउटपुट आठ साल के निचले स्तर पर होना खतरे की स्थिति है। इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (आईआईपी) सितंबर माह के लिए -4.3 फीसदी पर रहा। एसबीआई ने रिपोर्ट में यह भी कहा कि इस बात की उम्मीद की जा रही है कि जीडीपी में स्लोडाउन को देखते हुए रिजर्व बैंक दिसंबर में मॉनिटरी पॉलिसी में रेट कम कर सकता है।
रिपोर्ट में एसबीआई ने पॉलिसी सरप्राइसेज के बारे में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि, इस वक्त जरूरी है कि सरकार टेलीकॉम, पॉवर और एनबीएफसी सेक्टरों में कोई नेगेटिव पॉलिसी लागू न करे। उदाहरण के लिए, यह जरूरी है कि एनबीएफसी सेक्टर के लिए प्रभावशाली उपाय किया जाए, जिसे लंबे समय से टाला जा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
