कोरोना वायरस महामारी के दौरान भारत के लिए एक अच्छी सी खबर है। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हो रही है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के दौरान भारत के लिए एक अच्छी सी खबर है। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हो रही है। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 29 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.436 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 493.48 अरब डॉलर हो गया। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड लेवल है। आरबीआई की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, कुल विदेशी मुद्रा भंडार 22 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान के 490.044 अरब डॉलर से बढ़कर 493.48 अरब डॉलर हो गया।

विदेशी पूंजी भंडार में विदेशी मुद्रा भंडार (एफसीए), स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारतीय भंडार शामिल होते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, साप्ताहिक आधार पर विदेशी पूंजी भंडार में सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार 3.503 अरब डॉलर बढ़कर 455.208 अरब डॉलर हो गया। हालांकि देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 970 लाख डॉलर घटकर 32.682 अरब डॉलर पर आ गया है। लेकिन एसडीआर मूल्य 1.432 अरब डॉलर पर बरकरार रहा। देश का आईएमएफ में भंडार 310 लाख डॉलर बढ़कर 4.158 अरब डॉलर हो गया है।
कोरोनाकाल में विदेशी मुद्रा भंडार में इस बढ़ोतरी को काफी पॉजिटिव माना जा रहा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार इससे पहले के सप्ताह में 3 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 490.044 अरब डॉलर पर आया था, जो कि उस समय का उच्चतम स्तर था। विदेशी मुद्रा भंडार एक या एक से अधिक करेंसी में रखे जाते हैं। आमतौर पर भंडार डॉलर या यूरो में रखा जाता है। आरबीआई साप्ताहिक आधार पर इसके आंकड़े पेश करता है। बता दें, पिछले साल के अंतिम सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (27 दिसंबर 2019 को समाप्त सप्ताह) में दो अरब 52 करोड़ डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 457 अरब 46 करोड़ 80 लाख डॉलर दर्ज किया गया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
