निर्यात में छह महीने से जारी गिरावट पर विराम लग गया है। मौजूदा हालात को देखते हुए अर्थव्यवस्था के सामने तमाम मुश्किलों के बीच विदेश व्यापार के मोर्चे पर एक राहत की खबर है।
नई दिल्ली: निर्यात में छह महीने से जारी गिरावट पर विराम लग गया है। मौजूदा हालात को देखते हुए अर्थव्यवस्था के सामने तमाम मुश्किलों के बीच विदेश व्यापार के मोर्चे पर एक राहत की खबर है। जी हां देश का निर्यात लगातार छह माह की गिरावट के बाद सितंबर में 5.27 प्रतिशत बढ़कर 27.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आयात 19.6 फीसदी घटकर 30.31 अरब डॉलर
इस दौरान आयात 19.6 फीसदी घटकर 30.31 अरब डॉलर पर आ गया। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। समीक्षाधीन महीने में व्यापार घाटा कम होकर 2.91 अरब डॉलर पर आ गया। सितंबर, 2019 में व्यापार घाटा 11.67 अरब डॉलर रहा था। पिछले साल सितंबर में निर्यात 26.02 अरब डॉलर रहा था। वहीं, सितंबर में सोने के आयात में 52.85 फीसदी की गिरावट आई। कोविड-19 महामारी की वजह से वैश्विक मांग कमजोर रहने से मार्च से निर्यात में लगतार गिरावट आ रही थी।
पहली छमाही अप्रैल-सितंबर के दौरान निर्यात में गिरावट
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर के दौरान निर्यात में 21.43 फीसदी की गिरावट आई है। यह 125.06 अरब डॉलर रहा है। वहीं पहली छमाही में आयात 40.06 फीसदी घटकर 148.69 अरब डॉलर रहा है। बता दें कि आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में लौह अयस्क का निर्यात 109.52 फीसदी, चावल का 92.44 फीसदी, ऑयल मील 43.9 फीसदी और कालीन का 42.89 फीसदी बढ़ा। इसी तरह फार्मा निर्यात में 24.36 फीसदी, मांस, डेयरी और पॉल्ट्री उत्पादों के निर्यात में 19.96 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान तंबाकू का निर्यात 11.09 फीसदी, पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 4.17 फीसदी, इंजीनियरिंग सामान का 3.73 फीसदी, रसायन का 2.87 फीसदी और कॉफी का निर्यात 0.79 फीसदी बढ़ा है।
कच्चे तेल का आयात घटा
वहीं मंत्रालय ने कहा कि सितंबर में कच्चे तेल का आयात 35.92 फीसदी घटकर 5.82 अरब डॉलर रह गया। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कच्चे तेल का आयात 51.14 फीसदी घटकर 31.85 अरब डॉलर पर आ गया। सितंबर में गैर-तेल आयात 14.41 फीसदी घटकर 24.48 अरब डॉलर रहा। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार पहली छमाही में गैर-तेल आयात 36.12 फीसदी घटकर 116.83 अरब डॉलर पर आ गया। सितंबर में सोने के आयात में 52.85 फीसदी की गिरावट आई। महामारी की वजह से वैश्विक मांग कमजोर रहने से मार्च से निर्यात में लगतार गिरावट आ रही थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
