Mercedes-Benz Hurun India Wealth Report 2025; India's Millionaire Households: जहां एक ओर तेजी के साथ देश की जनसंख्या बढ़ रही है, वहीं, अमीरी और गरीबी का फासला भी बढ़ता जा रहा है। हालांकि, पिछले कुछ साल में देश में आर्थिक प्रगति जरूर देखने को मिली है और इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले चार साल में अमीरों की संख्या लगभग दोगुना हो गई है।

इसके बावजूद एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है जो सबको चौंका देगा। आंकड़ों पर नज़र डालें तो देश की आबादी करीब 1.4 अरब यानी 140 करोड़ से अधिक है जबकि अमीरों यानी करोड़पति परिवारों की संख्या 9 लाख से भी कम है। दरअसल, मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। बता दें कि 2021 की जनगणना के अनुसार, भारत में 302.4 मिलियन यानी 30 करोड़ से अधिक परिवार हैं।
200 प्रतिशत बढ़ी अमीर परिवारों की संख्या
हुरुन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के करोड़पति परिवारों की संख्या में लगभग 200% की बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अब 8,71,700 करोड़पति परिवार हैं जिनकी कुल संपत्ति ₹8.5 करोड़ ($1 मिलियन) से अधिक है, जो 2021 के 4,58,000 के आंकड़े से लगभग दोगुनी है। ये सभी परिवारों का 0.31% प्रतिनिधित्व करते हैं।
यह भारी बढ़ोतरी जीडीपी वृद्धि, सेंसेक्स में उछाल और नए अरबपतियों के साथ-साथ मज़बूत संपत्ति सृजन को दर्शाती है। 2017-2025 तक मिलियन-डॉलर परिवारों की संख्या में 45% की वृद्धि हुई लेकिन, मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार, केवल एक छोटा हिस्सा ही अति-धनी श्रेणियों में बदला है।
किस राज्य में सबसे ज्यादा अमीर
मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार, देश के 79% करोड़पति शीर्ष 10 राज्यों में रहते हैं। यह वृद्धि तकनीक, वित्त और उद्योगों में हुई प्रगति के साथ-साथ मज़बूत बाज़ारों के कारण हुई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में 1,78,600 करोड़पति परिवार हैं, जिनमें मुंबई के 1,42,000 परिवार सबसे आगे हैं। राज्य ने 2021 से 194% की वढ़ोतरी दर्ज की है, जिसका जीएसडीपी 55% बढ़कर 40.5 लाख करोड़ रुपये ($480 बिलियन) हो गया है। इसके बाद दिल्ली का नंबर आता है, जहां 79,800 करोड़पति परिवार हैं। तमिलनाडु भी पीछे नहीं है, यहां 72,600 करोड़पति परिवार रहते हैं।
शहरों की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में 1.42 लाख करोड़पति परिवार रहते हैं। बेंगलुरु में भी करोड़पतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कर्नाटक की राजधानी में लगभग 31,600 करोड़पति परिवार हैं। इसके अलावा अहमदाबाद, पुणे, हैदराबाद, दिल्ली और गुरुग्राम जैसे शहर भी तेजी से उभरते हुए आर्थिक केंद्र बन रहे हैं, जहां करोड़पतियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।
अमीर लोग सालाना कितना खर्च करते हैं?
मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया लक्ज़री कंज्यूमर सर्वे 2025 में यह भी बताया गया कि अमीर भारतीय हर साल औसतन कितना खर्च करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 60% परिवार सालाना 1 करोड़ रुपये से कम खर्च करते हैं, जिनमें से ज़्यादातर पर्यटन, शिक्षा और मनोरंजन पर खर्च करते हैं। सामाजिक उत्तरदायित्व के मामले में, 30% लोग टैक्स के भुगतान को सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं, इसके बाद पर्यावरणीय कार्य (20%) और दान (17%) का स्थान आता है।
अमीर भारतीय किन ब्रांड को ज्यादा पसंद करते हैं?
हुरुन इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, देश में करोड़पति लोग डिजिटल भुगतान (यूपीआई), शेयर, रियल एस्टेट और सोने को सबसे ज्यादा निवेश के तौर पर पसंद करते हैं। अमीरों में रोलेक्स, तनिष्क, एमिरेट्स और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रांड रहे हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications