India GDP Q3 Data: भारत की आर्थिक ग्रोथ को रफ्तार ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. दिसंबर तिमाही के लिए जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जीडीपी आंकड़ों में तिमाही आधार पर शानदार रिकवरी देखने को मिली है. यह अक्टूबर से दिसंबर के दौरान 6.2% रही. इससे पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में 5.6% रही थी, जोकि 7 तिमाहियों में सबसे कम रहा था. हालांकि, सालाना आधार पर जीडीपी ग्रोथ कमजोर रहा, क्योंकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान तिमाही जीडीपी ग्रोथ 8.6% था.
एग्री सेक्टर में जबरदस्त ग्रोथ
FY25 की तीसरी तिमाही में GVA ग्रोथ सालाना आधार पर 8% से घटकर 6.2% पर आ गया. इस दौरान दमदार प्रदर्शन एग्रीकल्चर सेक्टर से देखने को मिला. क्योंकि तीसरी तिमाही में एग्री ग्रोथ 5.6% रही, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 5.6% थी. हालांकि, माइनिंग ग्रोथ 4.7% से घटकर 1.4% पर आ गया.
नेशनल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस (NSO) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक Q3 में मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ सालाना आधार पर 3.5% पर आ गया, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 14% पर था. ट्रेड, होटल्स ग्रोथ भी 8% से घटकर 6.7% पर आ गया. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक फाइनेंस और रियल एस्टेट ग्रोथ 8.4% से घटकर 7.2% पर आ गया. इसके अलावा पब्लिक, एडमिन और सर्विसेज ग्रोथ 8.4% से बढ़कर 8.8% पर पहुंच गया.
ग्रोथ अनुमान को बदला
सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2025 यानी FY25 के लिए 6.5% ग्रोथ का अनुमान जताया है. इससे पहले FY24 और FY23 के लिए भी आर्थिक ग्रोथ के अनुमान को बदला गया. इसमें FY24के लिए प्रोविजनल अनुमान को मई 2024 में बढ़ाकर 9.2% कर दिया गया था, जोकि पहले 8.2% था. जबकि FY23 के लिए GDP ग्रोथ को लेकर अनुमान को 7% से बढ़ाकर 7.6% कर दिया गया था.

More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
