Post Office: भारतीय डाक ने अपने ग्राहकों के लिए एक और डिजिटल सुविधा की शुरुआत की है। अब आप पीपीएफ (PPF) और आरडी (RD) खाते भी घर बैठे खोल सकते हैं। इसके लिए आपको केवल अपना आधार कार्ड और बायोमेट्रिक ई-केवाईसी की जरूरत होगी।

पहले सिर्फ कुछ योजनाओं के लिए थी सुविधा
इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, इससे पहले यह सुविधा केवल टाइम डिपॉजिट (TD), किसान विकास पत्र (KVP), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) और मासिक आय योजना (MIS) के लिए ही उपलब्ध थी। अब इसे आरडी और पीपीएफ खातों तक भी बढ़ा दिया गया है।
अब ये काम हो सकेंगे ऑनलाइन, पीपीएफ और आरडी खाता खोलना, खातों में पैसे जमा करना या निकासी करना, पीपीएफ और आरडी लोन लेना और उसका भुगतान करना, नामांकन में बदलाव करना या खाता बंद करना, खाता एक डाकघर से दूसरे में ट्रांसफर करना, अब इन सभी सर्विसों के लिए आपको डाकघर की कतारों में नहीं लगना पड़ेगा।
नहीं चाहिए पे-इन स्लिप या वाउचर
अब खाता खोलने या पैसा निकालने के लिए किसी पे-इन स्लिप या वाउचर फॉर्म की जरूरत नहीं है। सब कुछ बायोमेट्रिक और डिजिटल तरीके से होगा।
सुरक्षित रहेगा आधार नंबर
डाक विभाग ने सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा है। आपकी आधार संख्या सभी दस्तावेजों में xxx-xxx-1234 जैसे छिपे हुए रूप में दिखाई देगी। पोस्ट ऑफिस यह सुनिश्चित करेगा कि आधार के पहले 8 अंक काली स्याही से ढंके हुए हों।
ग्रामीण और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा फायदा
यह सुविधा गांवों में रहने वाले सीनियर सिटीजन्स और डिजिटल सर्विसों से दूर रहने वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है। अब वे आसानी से अपने घर से ही बचत योजनाओं में शामिल हो सकेंगे।
डाक विभाग का यह कदम डिजिटल इंडिया मिशन को और मजबूती देता है। अगर आपके पास आधार कार्ड है और आप बचत करना चाहते हैं, तो अब यह काम और भी आसान हो गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications