India Post Gramin Dak Sevak GDS: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी आ गई है। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के लिए भर्ती शुरू की है। इस भर्ती के लिए 10वीं कक्षा पूरी करने वालों को नौकरी करने का मौका मिलेगा। अलग-अलग में कुल 21,413 वैकेंसी निकाली गई हैं। इन पदों पर आवेदन प्रोसेस 10 फरवरी को शुरू हुआ है और 3 मार्च को ये प्रोसेस बंद होगा।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए एलिजिबिलटी (India Post Gramin Dak Sevak GDS 2025 Eligibility)
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास करनी होगी। इसके साथ ही कंप्यूटर की जानकारी और स्थानीय भाषा के बारे में सही से जानकारी होनी चाहिए है। आवेदकों के लिए उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। हालांकि, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन साल की छूट मिलती है, एससी/एसटी उम्मीदवारों को पांच साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को दस साल की छूट मिलती है।
ऐसे करें आवेदन (India Post Gramin Dak Sevak GDS 2025 Apply process)
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर रजिस्टर करने के बाद उन्हें आवेदन पत्र भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को इस चार्ज से छूट दी गई है।
भर्ती में उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्य शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक रिक्तियां हैं और उसके बाद तमिलनाडु का स्थान है। उम्मीदवार 6 मार्च से 8 मार्च तक अपने आवेदन में करेक्शन कर सकते हैं।
जीडीएस पदों के लिए ऐसे होगा सेलेक्शन
इसमें चयन शैक्षणिक योग्यता से प्राप्त योग्यता के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके चयन को अंतिम रूप देने के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट को क्लियर करना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications