India Post GDS Recruitment 2024 Apply Process: कई लोग सरकारी नौकरी करने का सपना देखते हैं लेकि न कुछ लोग ही इस सपने को पूरा कर पाते हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी आ गई है। इंडिया पोस्ट ऑफिस में आपको अब जॉब करने का मौका मिल रहा है। इंडिया पोस्ट में जीडीएस के पद पर भर्ती हो रही है। इंडिया पोस्ट जीडीएस 2024 रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस आज यानी 5 अगस्त को बंद हो जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि इसके लिए आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

इस लिंक से कर सकते हैं अप्लाई
आप आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर पोस्ट ऑफिस जीडीएस भर्ती 2024 के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य देश भर के 23 सर्किलों में 44228 ग्रामीण डाक सेवक के रिक्त पदों को भरना है। इंडिया पोस्ट जीडीएस फॉर्म ऑनलाइन जमा करते समय 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
इस भर्ती के लिए पात्रता
उम्मीदवारों का चयन एक मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जो कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी। इसी के साथ आपकी उम्र 18 साल से लेकर 32 साल तक ही होनी चाहिए। जिन लोगों ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, वे 5 अगस्त तक अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए, उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर आवेदन पत्र भरना होगा और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन पत्र भरते समय, उन्हें जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा और सारे स्टेप्स को भी फॉलो करना होगा।
ऐसे करें इस पोस्ट के लिए अप्लाई
- इंडिया पोस्ट जीडीएस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.in पर जाएं।
- फिर होमपेज पर राइट साइड पर दिए गए "पंजीकरण" टैब पर क्लिक करें।
- रजिट्रेशन फॉर्म पूरा करने के लिए अपनी जानकारी और ईमेल आईडी भरें।
- इसके बाद आपको रजिट्रेशन संख्या और पासवर्ड तैयार करने का ऑप्शन मिल जाएगा।
- फिर होमपेज पर वापस लौटें और "ऑनलाइन आवेदन करें" टैब पर क्लिक करें।
- अपना रजिट्रेशन नंबर दर्ज करें और अपना पसंदीदा डाक सर्किल चुनें।
- आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन पत्र पूरा करें।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें और आवदेन पत्र के चार्ज का भुगतान करें।
- फिर अपने रिकॉर्ड के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएस पंजीकरण फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड करें।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
