नई दिल्ली, फरवरी 28। देश का फिस्कल डेफिसिट अप्रैल, से जनवरी, 2022 के बीच बढ़कर पूरे फाइनेंशियल ईयर 22 के लक्ष्य का 58.9 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया है। कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स की तरफ से 28 फरवरी को जारी आंकड़ों में यह बात पता चली है। वहीं अप्रैल-दिसंबर, 2021 में फिस्कल डेफिसिट पूरे साल के टार्गेट का 50.4 फीसदी रहा था। यह जानकारी सरकार के फाइनेंसेज से जुड़े ताजा आंकड़े बजट, 2022-23 के बाद सामने आए हैं। इसमें सरकार ने कहा था कि उसका फिस्कल डेफिसिट ग्रॉस डॉमेस्टिक प्रोडक्ट (जीडीपी) के 6.8 फीसदी के लक्ष्य की तुलना में 10 बेसिस प्वाइंट (पीपीएस) ज्यादा रहेगा।

फिस्कल डेफिसिट के मामले में बेहतर अभी है बेहतर
हालांकि 6.9 फीसदी के बावजूद चालू वित्त वर्ष में फिस्कल डेफिसिट बीते साल की तुलना में अच्छी स्थिति में दिख रहा है। पहले यह बढ़कर 9.2 फीसदी हो गया था। इस साल सरकार के फाइनेंसेज बेहतर स्थिति में रहे हैं। वित्त वर्ष 21 के पहले 10 महीनों में फिस्कल डेफिसिट पूरे साल के रिवाइज्ड टार्गेट का 66.8 फीसदा रहा था। बजट, 2021 में वित्त वर्ष 21 के लिए फिस्कल डेफिसिट के टार्गेट को 7.96 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 18.49 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया। सरकार ने महामारी में हुए खर्च और रेवेन्यू में कमी को देखते हुए यह फैसला किया था। जनवरी, 2022 में केंद्र ने 1.79 लाख करोड़ रुपये का फिस्कल डेफिसिट दर्ज किया, जो बीते साल समान महीने की तुलना में दोगुने से ज्यादा था। जनवरी, 2022 में फिस्कल डेफिसिट बढ़ोतरी की मुख्य वजह प्राप्तियों में 32.1 फीसदी की गिरावट और खर्च में 21.6 फीसदी की बढ़ोतरी रही।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications