India Pakistan Trade: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक संबंधों में तनाव बढ़ता जा रहा है। इस तनाव का असर भारत में कुछ सामानों की कीमतों पर भी पड़ेगा। पाकिस्तान से इंपोर्टेड सामानों पर भारत प्रतिबंध लगाता है या व्यापारिक संबंध खत्म करता है, तो इसका सीधा असर आम कंज्यूमर्स की जेब पर भी पड़ेगा।

पाकिस्तान से भारत आते हैं ये सामान (India Pakistan conflict)
भारत पाकिस्तान से कई वस्तुएं इंपोर्ट करता है इनमें सूखे मेवे- खासकर खजूर और बादाम, जो रमज़ान और अन्य त्योहारों के दौरान अधिक उपयोग होते हैं। घरों से लेकर बीलिंडग्स तक के निर्माण कार्यों में यूज होने वाला सीमेंट पाकिस्तान से सस्ता और गुणवत्ता में अच्छा माना जाता है। पाकिस्तानी कपड़े और डिज़ाइन भारत में बहुत लोकप्रिय भी हैं, विशेषकर शादियों और त्योहारों के समय पर इसकी खरीदारी होती है। कुछ मौसमी फल और सब्जियां पाकिस्तान से आयात की जाती हैं।
बढ़ सकती है सामानों की कीमत
अगर इन सामानों का आयात बंद होता है, तो भारत में उनकी कीमतें बढ़ सकती हैं। जैसे खजूर और बादाम जैसे सूखे मेवे महंगे हो सकते हैं, जिससे त्योहारों के दौरान लोगों को अधिक खर्च करना पड़ेगा। सीमेंट की कीमतों में बढ़त से निर्माण कार्यों की लागत बढ़ सकती है।
कंज्यूमर्स के लिए अन्य ऑप्शन
पाकिस्तान से आयातित वस्तुओं के स्थान पर भारतीय या अन्य देशों से आयातित विकल्पों का कंज्यूमर्स उपयोग कर सकते हैं। स्थानीय स्तर पर उत्पादित वस्तुओं का उपयोग करके घरेलू उद्योगों को समर्थन दें। वस्तुओं की संभावित कीमतों में बढ़त को ध्यान में रखते हुए बजट की योजना बनाएं।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है। भारत ने सिंधु जलसंधि को निलंबित करने का ऐलान किया है। वहीं, पाकिस्तान ने कहा है कि अगर भारत पानी रोकता है तो युद्ध भी हो सकता है। भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव यूएन प्रमुख ने दोनों देशों से अधिकतम संयम बरतने की अपील की। एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि नई दिल्ली-इस्लामाबाद आपसी मुद्दों को शान्तिपूर्ण ढंग और पारस्परिक बातचीत से सुलझाए जाने की अपील की हुई है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
