Defence Stocks: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है और इसकी वजह से भारतीय शेयर मार्केट में तगड़ा एक्शन देखने को मिल रही है। भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स आज 9 मई को लाल निशान में ओपन हुए हैं।
सेंसेक्स 500 अंकों की गिरावट के साथ 79,835 पर ट्रेड कर रहा है और निफ्टी 165 अंक गिरकर 24,110 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी मिडकैप में 0.41% तक फिसल गया है और स्मॉलकैप में 1.18% की गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, इस गिरावट में डिफेंस सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

डिफेंस स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी (defense sector stocks)
बीएसई पर Bharat Electronics (BEL) के शेयर्स 4.51% उछलकर 320.65 रुपये पर आ गए है और भारत डायनामिक्स के शेयर्स 8.89% चढ़ गए हैं और यह 1582.70 रुपये पर है। इसके अलावा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स 2.29% चढ़कर 4551.80 रुपये के भाव पर आ गया है। Paras Defence के शेयर्स में भी जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। इसके शेयर करीब 5.13% तक उछलकर गए हैं और 1430.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा कोचिन शिपयार्ड के शेयर्स 1.31% तक चढ़ गए हैं और 1463 रुपये पर पहुंच गए हैं।
मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इन शेयरों में काफी तेजी देखी गई थी। इसलिए अब कुछ निवेशक मुनाफा कमा कर शेयर बेच रहे हैं या फिर सतर्क होकर इंतज़ार कर रहे हैं, खासकर मौजूदा तनाव भरे हालात को देखते हुए। साथ ही, एक्सपर्ट ने ये भी बताया कि इन शेयरों की कीमतें पहले से ही बहुत ऊपर हैं, जिस वजह से नए निवेशक फिलहाल दूरी बना रहे हैं।
इन सेक्टर्स में आई भारी गिरावट
निफ्टी रिएल्टी में शुक्रवार को 4% की गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, मेटल भी 1-1% से अधिक गिर गए हैं। सबसे कम गिरावट कंज्यूमर ड्यूरेबल में देखने को मिल रही है। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल में 0.10% की गिरावट आई है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से भारतीय बाजार में अनिश्चितता देखने को मिल रही है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
