India's First Bullet Train Project: भारतीय रेलवे हमेशा अपने यात्रियों के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराने की कोशिश में लगा रहता है लेकिन इनदिनों एक प्रोजेक्ट को लेकर भारतीय में बनी हुई है। जी हां, भारत का पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट जो मुंबई को अहमदाबाद से बुलेट ट्रेन के माध्यम से जोड़ेगा।

इस परियोजना को सिर्फ और सिर्फ देश के लिए नहीं बल्कि वैश्विक दुनिया के लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इस काम में कई सारे डेवलपमेंट हुए हैं और सरकार की तरफ से कहा गया इसका पहला फेज दिसंबर 2027 तक चलने लगेगा।
इस प्रोजेक्ट ने देशवासियों के लिए गौरवपूर्ण समय बना दिया है। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे "ऐतिहासिक उपलब्धि" करार दिया और भरोसा दिलाया कि पहला चरण समय पर चालू होगा। उन्होंने यह भी कहा कि किराया मध्यम वर्ग की पहुंच में रहेगा। चलिए आपको बताते हैं अभी तक कितना काम पूरा कर लिया गया है और आगे का क्या बाकी है।
सुरंग निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति
प्रोजेक्ट के तहत ठाणे में 5 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण पूरा हो चुका है। यह काम न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM) तकनीक से किया गया, जो सुरक्षा और आधुनिक निर्माण के लिए उपयुक्त मानी जाती है।
साथ ही, शिलफाटा और घनसोली के बीच 4.88 किलोमीटर लंबी सुरंग भी तैयार हो चुकी है। यह भाग कुल 21 किलोमीटर लंबे भूमिगत हिस्से का हिस्सा है, जो बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) से शिलफाटा तक जाएगा। इसमें ठाणे क्रीक के नीचे 7 किलोमीटर का अंडरवॉटर सेक्शन भी शामिल है, जो तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण माना गया।
BKC मुंबई स्टेशन की प्रगति
बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में बनने वाला स्टेशन इस कॉरिडोर का एकमात्र भूमिगत स्टेशन होगा। इसके निर्माण में अब तक 84% खुदाई का काम किया जा चुका है। इसका स्टेशन लगभग 32.5 मीटर गहराई पर तैयार किया जा रहा है और इसमें तीन फ्लोर कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म और आधुनिक सुविधाएं होंगी। प्लेटफॉर्म की लंबाई लगभग 415 मीटर होगी।
निर्माण में लगभग 2 लाख घन मीटर कंक्रीट का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें से 51000 घन मीटर पहले ही यूज हो चुका है। साइट पर टेस्टिंग लैब भी बनाए गए हैं, ताकि जल पारगम्यता और क्लोराइड टेस्ट करके क्वालिटी तय की जा सके।
प्रोजेक्ट का आकार और तकनीकी डिटेल
यह हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर जो कुल 508 किलोमीटर लंबा है। अभी तक लगभग 320 किलोमीटर वायाडक्ट तैयार कर लिया गया है। इस रूट पर जापान की E10 शिंकानसेन ट्रेन चलेगी, जो हाई स्पीड और आरामदायक यात्रा तय करेगी।
इस प्रोजेक्ट में कुल 16 नदी पुल बनाए गए हैं। गुजरात में नर्मदा, माही, ताप्ती, साबरमती और विश्वामित्री नदियों पर बने पांच बड़े पुल आखिरी चरण में हैं। महाराष्ट्र में भी चार पुलों पर निर्माण तेजी से चल रहा है।
पूरा कॉरिडोर कब चालू होगा?
दिसंबर 2027: सूरत से बिलिमोरा तक ट्रेन शुरू होगी।
2028: ट्रेन ठाणे तक पहुंचेगी।
2029: ट्रेन पूरी तरह बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (मुंबई) से चलना शुरू करेगी।
पूर्ण संचालन के बाद पीक आवर में ट्रेन हर 30 मिनट में उपलब्ध होगी और बाद में हर 10 मिनट में।
बुलेट ट्रेन का महत्व
भारत में आधुनिक और तेज परिवहन का प्रतीक।
यात्रा समय में भारी कमी - मुंबई से अहमदाबाद सिर्फ 2 घंटे।
औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्रों में वृद्धि, रोजगार के नए अवसर।
देश की तकनीकी क्षमता और अर्थव्यवस्था को मजबूती।
पर्यावरण अनुकूल - लंबी दूरी की यात्रा के लिए सुरक्षित और कम समय में विकल्प।
भारत-जापान साझेदारी का प्रतीक।
भविष्य में फायदे
बुलेट ट्रेन पूरी तरह चालू होने के बाद न सिर्फ यात्री सुविधा, बल्कि व्यापार और उद्योग के लिए भी फायदेमंद होगी। मुंबई और अहमदाबाद के बीच आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके अलावा, उच्च तकनीक ट्रेन संचालन और रेल इंफ्रास्ट्रक्चर भारत की तकनीकी क्षमता को और मजबूत करेगा।
रेल मंत्री ने कहा कि यह ट्रेन सुरक्षित, तेज और आरामदायक होगी और इसका किराया आम आदमी के लिए किफायती रखा जाएगा।
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट भारत के लिए एक आधुनिक परिवहन मील का पत्थर साबित होगी। इससे यात्रा का समय कम होगा, औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी, रोजगार के अवसर मिलेंगे और भारत की तकनीकी क्षमता और वैश्विक छवि मजबूत होगी। यह प्रोजेक्ट भारत-जापान सहयोग की भी मिसाल है और देश के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क की शुरुआत का प्रतीक बनेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications