India-Israel trade: भारत और इजरायल के बीच बीते कई सालों में अच्छे संबंध बने हैं। भारत कि अच्छी दोस्ती के साथ ही व्यापार पर भी अच्छा असर देखने को मिल रहा है। इजरायल से भारत काफी ज्यादा डिफेंस चीजें मांग रहा है। भारत और इजरायल के बीच बड़ी संख्या में गोला-बारूद का व्यापार किया जा रहा है, जो पहले के मुकाबले 33 गुना बढ़कर 185 मिलियन डॉलर लगभग 1600 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
मनी9 कि रिपोर्ट के अनुसार, साल 2015 में ये ट्रेड सिर्फ 5.6 मिलियन डॉलर था। लेकिन, इजरायल से भारत का कुल निर्यात कम हो गया है। वहीं, भारत का डिफेंस सामान खरीद में बढ़ती चाह ने द्विपक्षीय संबंधों को काफी अच्छा बनाया है।

साल 2023 सबसे ज्यादा अहम रहा
साल 2023 भारत और इजरायल के बीच रिश्तों के मायने से बहुत ज्यादा अहम रहा। इस साल में द्विपक्षीय हथियार ट्रेड 265 मिलियन डॉलर के करीब पहुंच गया था। हालांकि, 2024 में यह फिसलकर 185 मिलियन डॉलर रहा। 2015 में भारत ने इजरायल से सिर्फ 168,000 डॉलर के हथियार खरीदे थे, लेकिन साल 2023 में ये नंबर 135 मिलियन डॉलर और 2024 में 128 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया
इजरायल से भारत के इम्पोर्ट में इलेक्ट्रिकल मशीनरी अब भी अधिक कैटेगरी है। हालांकि, साल 2020 तक हथियार भारत के टॉप 10 इंपोर्टेड प्रॉडक्ट्स में शामिल नहीं थे। वहीं, 2024 में दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टेड प्रॉडक्ट्स बनकर तैयार हुआ, जो भारत और इजरायल के बीच अच्छे रिश्तों की झलक को दिखाता है।
भारत की इजरायल से ग्लोबल डिफेंस खरीद के क्या है मायने?
दुनियाभर में भारत हथियार खरीदारो में एक अहम पायदान रखता है। भारत अमेरिका, रूस और फ्रांस से डिफेंस सामान खरीदता है। इस कड़ी में इजरायल भारत को सर्विलांस सिस्टम, मिसाइल डिफेंस टेक्नोलॉजी, ड्रोन और एंटी-टैंक हथियारों जैसे ज्यादा अच्छे डिफेंस सामान को भेजकर भारत के साथ और ज्यादा अच्छे संबंध बना लिए हैं।
ईरान-इजरायल तनाव का असर क्या भारत पर भी पड़ सकता है
13 जून की रात इजरायल ने ईरान कि राजधानी तेहरान पर बड़ी संख्या में ड्रोन हवाई हमले किए, जिसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल पर 100 से अधिक ड्रोन हमले कर दिए। मिडिल ईस्ट में बढ़ते इस तनाव के बीच भारत के लिए यह वक्त चिंतनक है हॉर्मुज जलडमरूमध्य जिसके बंद होने से अंतरराष्ट्रीय ऑइल आपूर्ति पर असर पड़ सकता है।
लेकिन, भारत का इजरायल के साथ कुल ट्रेड 3 बिलियन डॉलर ही है, लगभग 1160 बिलियन डॉलर के मुकाबले डिफेंस सप्लाई में किसी भी तरह की रोक से भारत के सैन्य तैयारी पर असर दिख सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications