नयी दिल्ली। किसी भी अर्थव्यवस्था में उन देशवासियों का बहुत बड़ा योगदान होता है, जो विदेशों में कमा कर अपने देश में पैसे भेजते हैं। अच्छी बात यह है कि विदेशों में रह रहे देशवासियों द्वारा भेजी गयी रकम प्राप्त करने वाले देशों में भारत पहले पायदान पर बना हुआ है। बता दें कि प्रवासियों द्वारा भेजी जाने वाली रकम को रेमिटेंस कहते हैं। 2018 में भारतीय प्रवासियों ने करीब 78.6 अरब डॉलर की राशि देश में भेजी। दुनिया भर में भारतीय प्रवासी सबसे ज्यादा हैं। 2019 के मध्य तक के आँकड़ों के मुताबिक भारतीय प्रवासियों की संख्या 1.75 करोड़ है। इन आँकड़ों के मद्देनजर रेमिटेंस हासिल करने वालों में भारत पहले नंबर पर है तो यह कोई हैरानी की बात नहीं होनी चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि 2018 में पूरी दुनिया के 689 अरब डॉलर के कुल रेमिटेंस में भारत की हिस्सेदारी 14% रही थी। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) द्वारा बुधवार को जारी की गई वर्ल्ड माइग्रेशन रिपोर्ट 2020 के मुताबिक 2015 में भारत को 68.91 बिलियन डॉलर का रेमिटेंस मिला था, जिसके मुकाबले 2018 में भारत को मिले रेमिटेंस में 14% की बढ़ोतरी हुई।

2010 और 2015 में भी भारत पहले नंबर पर
विदेशी रेमिटेंस प्राप्त करने वाले देशों में भारत 2010 और 2015 में भी पहले नंबर पर रहा था। 2010 में रेमिटेंस 53.48 अरब डॉलर था, जो 2015 में करीब 29% बढ़ कर 68.91 अरब डॉलर हो गया। अगर 2010 और 2018 के ताजा आँकड़ों की तुलना करें तो भारत के रेमिटेंस में करीब 47% की शानदार बढ़ोतरी हुई है, जिसमें पूरा योगतान प्रवासी भारतीयों का है। विदेशों में रह रहे प्रवासियों पर नजर डालें तो सर्वाधिक 34 लाख भारतीय यूएई में रहते हैं। इसके बाद अमेरिका (27 लाख) और सऊदी अरब (24 लाख) का नंबर है। वहीं प्रवासियों की संख्या में 1.18 करोड़ लोगों के साथ मेक्सिको दूसरे और 1.07 करोड़ लोगों के साथ चीन तीसरे नंबर पर है।
कौन-कौन से देश हैं फहरिस्त में
78.6 अरब डॉलर के साथ रेमिटेंस हासिल करने वालों की सूची में भारत पहले पायदान पर है, जिसे औसतन हर प्रवासी भारतीय से 3.15 लाख रुपये मिलते हैं। इस सूची में 67.4 अरब डॉलर के साथ चीन दूसरे नंबर पर है, जबकि 35.7 अरब डॉलर के साथ मेक्सिको तीसरे नंबर पर है। वहीं अगर उन देशों पर नजर डालें जहाँ से सबसे अधिक रेमिटेंस जाता है तो वर्ल्ड माइग्रेशन रिपोर्ट 2020 के अनुसार 68 बिलियन डॉलर बाहर भेजने वाला अमेरिका पहले नंबर है। इसके बाद यूएई (44.4 बिलियन डॉलर) और सऊदी अरब (36.1 बिलियन डॉलर) का नंबर है।
यह भी पढ़ें - आप पेटीएम वॉलेट से भी कर सकते हैं फास्टैग रिचार्ज, जानिये कैसे
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications