नयी दिल्ली। भारत बहुत सारे सामानों का आयात चीन से करता है। इस समय कोरोनावायरस के चलते चीन में बहुत सारी चीजों की फैक्ट्रियां बंद पड़ी हैं, जिसके चलते भारत में उन सामानों का आयात नहीं हो पा रहा है। इसके चलते भारत ने अब इन चीजों के लिए चीन का विकल्प ढूंढना शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार टेक्सटाइल फैब्रिक, रेफ्रीजिरेटर और सूटकेस से लेकर एमोक्सिसिलिन एरिथ्रोमाइसिन और मेट्रोनिडाजोल जैसे एंटीबायोटिक्स, विटामिन और कीटनाशक सहित 1050 सामानों के लिए चीन का ऑप्शन ढूंढ रही है। सरकार पूरी दुनिया से इन सामानों की आपूर्ति करने पर ध्यान दे रही है। भारत चीन से बड़ी मात्रा में आयात करता है, जो कोरोनावायरस की वजह से प्रभावित हुआ है।
और क्या आता है चीन से
भारत में चीन से और भी बहुत सारे प्रोडक्ट्स का आयात किया जाता है, जिनमें स्वचालित डेटा प्रोसेसिंग मशीन, डायोड और सेमीकंडक्टर डिवाइस, ऑटो पार्ट्स और कई स्टील और एल्यूमीनियम आइटम और मोबाइल फोन शामिल हैं। इस मामले में वाणिज्य विभाग दुनिया भर में इन सामानों के संभावित आपूर्तिकर्ताओं की पहचान करने के लिए दुनिया भर में भारतीय मिशनों को पत्र भेज दिये हैं। संभावित बाजारों, जो चीन की जगह ले सकते हैं, की जानकारी अन्य मंत्रालयों और विदेशी मिशन के साथ साझा की गयी है।
कुछ देशों से मिला सकारात्मक जवाब
भारत को अपनी इस कोशिश में कुछ देशों से सकारात्मक जवाब मिला है। एंटीबायोटिक्स की आपूर्ति के लिए इटली और स्विटजरलैंड की पहचान की गयी है। ये दोनों देश चीन के साथ प्रमुख निर्यातकों में से हैं। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल फोन और इनके इनपुट के लिए विकल्प ढूंढना बहुत मुश्किल हो रहा है, क्योंकि इस सेक्टर में चीन का दबदबा और हिस्सेदारी बहुत अधिक है। इसके अलावा बात यह भी है कि केवल भारत ही नहीं बल्कि और भी देश इसी तरह की समस्या का हल तलाशने में लगे हुए होंगे, जिससे स्थिति आसान नहीं होगी।
किन क्षेत्रों पर ज्यादा असर
वाणिज्य विभाग की तरफ से की गयी विस्तृत चर्चा के बाद एक शुरुआती विश्लेषण से पता चला है कि फार्मा और रसायन, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सफेद वस्तुओं और प्लास्टिक के मामले में स्थिति विशेष रूप से गंभीर है। इनके लिए भारत आयात के लिए चीन पर निर्भर करता है। वहीं कपड़ा यार्न, कुछ कार्बनिक रसायन और रत्न और आभूषण जैसे अन्य क्षेत्रों में निर्यात पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, क्योंकि चीन और हांगकांग इन उत्पादों के प्रमुख खरीदार हैं।
यह भी पढ़ें - Coronavirus Effect : भारत में थम सकता है स्मार्टफोन का प्रोडक्शन
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
