Investment in Equity: कोविड के बाद भारतीय शेयर बाजार में करीब 18 महीने तक जारी तेजी के बाद पिछले एक साल में मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिती देखी गई है। लेकिन बाजार के लिए यह कोई असामान्य बात नहीं है। उतार-चढ़ाव होते रहना बाजार की नीयत है। इस उतार चढ़ाव में जोखिम की स्थिती बनी रहती है। अगर आप लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट कर रहे हैं तो आपको मार्केट का उतार-चढ़ाव बहुत हद तक नुकसान नहीं पहूंचाएगा। इसमें एक अच्छी बात यह है कि जितनी लंबी अवधि तक निवेश बनाए रहें, फायदा उतना ही आकर्षक होता है।

भारतीय बाजार में हैं आपार संभावनाएं
भारतीय शेयर बाजार में निवेश केवल इस कारण से ही ठीक नहीं है कि लंबे समय अवधि में उतार-चढ़ाव का असर सीमित हो जाता है, बल्कि देश में कॉर्पोरेट और अन्य सेक्टरों में ग्रोथ की ढेरो संभावनाएं हैं। मजबूत आर्थिक निती और टैक्स की सुचारू सुविधा को देखते हुए निवेशक भारत में निवेश की संभावनाओं को तलाश रहे हैं।
विकसित देशों में कैसा रहेगा मंदी का असर
आज वैश्विक मंदी की खबरे बहुत चल रही हैं। इस पर बहस की जा सकती है विकसीत देशो में मंदी का असर कम रहेगा या फिर मंदी से ये देश सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। वैश्विक स्तर पर महंगाई एक चिंता का विषय बनी हुई है। निवेश करने से पहले कई ऐसे जोखिम हैं जिनपर हमें ध्यान रखना होगा। पहला, आज का अनिश्चित भू-राजनैतिक परिदृश्य और सप्लाई चेन की निरंतरता के मामले लंबे समय तक बने रहने वाले हैं। दूसरा, भारत में वैश्विक निवेश को भी ट्रैक करने की जरूरत है।

भारत की आर्थिक स्थिति को जानें
भारत में कुच समस्याएं अब शुरू हो रही हैं जैसे की विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी है, व्यापार घाटा बढ़ता जा रहा है, रुपए का कमजोर होना, महंगाई लगातार कम नहीं हो रही है। भारत ने कई दूसरे देशों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। खराब समय में भी मार्केट में पॉजिटिव ग्रोथ निवेश की संभावनाओं को दर्शाता है।
किन सेक्टर्स में मजबूत है भारत
फाइनेंस, इंडस्ट्रीज और कंज्यूमर डिस्क्रेशनेरी सेगमेंट में ग्रोथ के आसार हैं। वित्तीय सेगमेंट में खासकर बैंकों के पास पूंजी की कमी नहीं है। इंडस्ट्रियल सेक्टर की बात करें तो मेक इन इंडिया के बढ़ने से यह ग्रोथ पर है। भारत आने वाले समय में चीन पर से निर्भरता खत्म करेगा। भारत की आईटी कंपनियां हर तीमाही बेहतरीन ग्रोथ कर रही हैं। ऑटोमोबाईल इंडस्ट्रिज ने भी दो सालों के बाद अब रफ्तार पकड़ी है। कुल मिलाकर आने वाला समय भारतीय अर्थवव्यस्था के लिए बेहतरीन होने वाला है।

विश्व के बाजारों से अच्छी रही है स्थिति
विश्व के तमाम देशों के शेयर बाजार आज क समय में गिरावट देख रहे हैं। लेकिन भारतीय बाजार में यूरोप के भू-राजनैतिक मसले का कोई खास असर नहीं पड़ा है। आज के सयम पर भारतीय शेयर मार्केट पूरी तरह से निवेस योग्य है। मार्केट में कोई गंभिर उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए भारत में निवेश करके ग्रोथ की संभावना को कामय रख सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
