सऊदी अरब और ब्रिटेन से ज्यादा भारत के पास गोल्ड रिजर्व है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल [डब्ल्यूजीसी] कि लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्व में नौवें सबसे बड़े गोल्ड रिजर्व के रूप में उभरा है। भारत अपने 2191.53 टन सोने के रिजर्व के साथ जिसका मूल्य 131,795 मिलियन डॉलर है, सऊदी अरब और ब्रिटेन जैसे बड़े देशों को पीछे छोड़ दिया है।
[डब्ल्यूजीसी] कि रिपोर्ट के मुताबिक 8,133.46 टन गोल्ड रिजर्व के साथ अमेरिका ने टॉप पर बना हुआ है, जिसका मूल्य 489,133 मिलियन डॉलर था। वहीं जर्मनी 3,352 टन के अनुमानित गोल्ड रिजर्व के साथ दुसरे स्थान पर रहा। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल कि रिपोर्ट के अनुसार इटली तीसरे नंबर पर रहा, इसके साथ ही फ़्रांस चौथे पर रहा, वहीं रूस पांचवें स्थान पर रहा।

आपको बता दें कि सभी देश कई वजहों से सोने का रिजर्व रखते हैं, जिसमें सबसे अहम दरों के स्थिर रिजर्व के रूप में इसकी भुमिका है, जो मुद्रा के दर का समर्थन करता है। इसके अलावा देश सोने के रिजर्व को अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने और अन्य परिसंपत्ति दरों में उतार-चढ़ाव से जुड़े जोखिमों को कम करने के साधन के रूप में देखते हैं।
जब डॉलर का भाव घटता है तो सोने का भाव बढ़ता है। सोने का भाव और अमेरिकी डॉलर के बीच विपरीत संबंध भी एक अहम कारक है। गोल्ड का रिजर्व फाइनेंस और अंतरराष्ट्रीय ट्रेड में भी अपना एक खास किरदार निभाता है। वहीं अगर किसी देश में आर्थिक संकट आता है और व्यापार असंतुलन होता है तो वह उसे खत्म करने के लिए गोल्ड को गिरवी रखकर लोन ले सकते हैं। सोना हमेशा आर्थिक संकट में बेहतर रास्ते के रूप में काम आता है।
गोल्ड रिजर्व वाले टॉप 10 देश
1. अमेरिका : 8,1336.46
2. जर्मनी : 3,352.65
3. इटली : 2,451.84
4. फ़्रांस : 2,436.88
5. रूस : 2,332.74
6. चीन : 2,191.53
7. स्विट्जरलैंड : 1,040.00
8. जापान : 845.97
9. भारत : 800.78
10. नीदरलैंड : 612.45
[आकड़ें टन में]
डब्ल्यूजीसी ने जारी की विश्व की 10 मजबूत करेंसी, जानें कौन से देश हैं शामिल
डब्ल्यूजीसी के अनुसार सबसे पहले स्थान पर कुवैती दीनार है। भारत में एक कुवैती दिनार 270.23 रुपए के बराबर है। दूसरे स्थान पर बहरीन दीनार है, जो 220.4 रुपए है। इसके बाद ओमानी रियाल 215.84 रुपए है। वहीं जॉर्डनियन दीनार 117.10 रुपए है। वहीं इस लिस्ट में अमेरिका डॉलर की रैंकिंग में 10 वें स्थान पर है, वहीं भारतीय रुपए 82.9 प्रति डॉलर के साथ 15 वे स्थान पर रहा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
