India GDP Growth Rate; Moody's Prediction: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत समेत दुनिया के तमाम देशों पर टैरिफ लगाए जाने के बाद से भारी उथल-पुथल देखने को मिला है। कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं डगमगाने लगी हैं। वहीं, ट्रम्प टैरिफ के बावजूद भारतीय अर्थव्यस्था विकास के पथ पर अडिग है। अब ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत के विकास दर यानी GDP ग्रोथ को लेकर एक बड़ी बात कही है।

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर पर अपना सकारात्मक दृष्टिकोण बरकरार रखा है। एजेंसी ने मंगलवार को जारी अपने लेटेस्ट रिपोर्ट में यह बात कही।
भारत का जीडीपी दर 2027 में 6.5% रहने का अनुमान
मूडीज के अनुसार, भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर 2025 में 7% रहने का अनुमान है, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अनुमान भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाता है।
एजेंसी ने आगे बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था 2026 में 6.4% और 2027 में 6.5% की दर से बढ़ने की संभावना है। मूडीज का मानना है कि घरेलू मांग में निरंतर मजबूती और निर्यात विविधीकरण इस वृद्धि को स्थिर गति प्रदान करेंगे।
महंगाई दर पर क्या है मूडीज का अनुमान?
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित मुद्रास्फीति पर मूडीज ने अनुमान लगाया है कि यह 2025 में 2.8%, 2026 में 3.5%, और 2027 में 4% रहेगी। एजेंसी के मुताबिक, भारत में मांग-प्रेरित मुद्रास्फीति अब नियंत्रण में आती दिख रही है।
हालांकि, मूडीज ने यह भी उल्लेख किया कि निजी क्षेत्र अभी भी पूंजीगत व्यय के प्रति सतर्कता बरत रहा है। इसके बावजूद, सरकार के बुनियादी ढांचे में निवेश और उपभोक्ता मांग की मजबूती अर्थव्यवस्था को लगातार समर्थन देती रहेगी।
एजेंसी के विश्लेषण के अनुसार, भारत की विकास गाथा एशिया की अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में सबसे तीव्र बनी हुई है। आने वाले वर्षों में भी इस गति के बरकरार रहने की प्रबल संभावना है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
