Indian GDP Growth: भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था का लोहा तो सभी मान रहे हैं, विश्व बैंक ने भी ऐसे में भारत की जीडीपी ग्रोथ के अपने अनुमान को पहले से 20 बेसिस प्वाइंट पर बढ़ा दिया है। फाइनेंशियल ईयर 2025 के लिए वर्ल्ड बैंक ने भारत के जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत तक कर दिया है। यह बात वर्ल्ड बैंक के द्वारा साल 2024 के लिए साउथ एशियाई डेवलपमेंट अपडेट के दौरान कही गई है।
हालांकि यह अनुमान काफी ज्यादा आसान और छोटा दिख रहा है, क्योंकि इस बार भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.5 प्रतिशत की रही है। आने वाले सालों में भारत की अर्थव्यवस्था में होने वाली वृद्धि और भी तेज हो सकती है। क्योंकि इस दशक में जबरदस्त पब्लिक इन्वेस्टमेंट हो रहा है जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को काफी फायदा मिलेगा।

वहीं अगर बात की जाए भारत के सांख्यिकी मंत्रालय की तो उसने इस वित्त वर्ष के लिए ग्रोथ रेट का अनुमान 7.65 प्रतिशत के आसपास रखा है। इससे पहले के एडवांस्ड एस्टीमेट में भारत की जीडीपी में बढ़ोतरी अनुमान को 7.3 फीसदी रखा गया था।
हालांकि पिछले कुछ महीनों में वर्ल्ड बैंक समेत दूसरी कई ग्लोबल एजेंसियों ने आने वाले सालों में भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी की बात कही है। वहीं कुछ एजेंसी का मानना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है और साल 2033 दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि वित्त वर्ष 2024 और 2025 में होने वाली वृद्धि पिछले कुछ सालों में हुई जबरदस्त इन्वेस्टमेंट का असर है। माना जा रहा है कि भारत में सर्विस और इंडस्ट्री सेक्टर की ग्रोथ आने वाले कुछ साल में जबरदस्त बनी रहेगी।
इसके अलावा हाल ही में आए आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में कंस्ट्रक्शन और रियल स्टेट इंडस्ट्री के कारण भी अर्थव्यवस्था में जबरदस्त उछाल आ रहा है। देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए लगातार जबरदस्त कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा है और इससे भारत की अर्थव्यवस्था में तेज उछाल देखा जा रहा है।
इस बार महंगाई दर कम होने के कारण भारत को ज्यादा पॉलिसी स्पेस मिलेगा और देश की वित्तीय स्थिति भी काफी हद तक बेहतर हो जाएगी।
वहीं आने वाले कुछ समय में भारत का फिस्कल डिफिसिट और सरकार के ऊपर का कर्ज भी कम हो सकता है।
वर्ल्ड बैंक के अनुसार साउथ एशिया की ग्रोथ 6 से लेकर 6.1 प्रतिशत तक रह सकती है। यह दूसरे उभरते हुए बाजारों के मुकाबले काफी ज्यादा मजबूत और तेज बढ़त है। साउथ एशिया की इस तेज बढ़त में सबसे बड़ा योगदान भारत में चल रही जबर्दस्त आर्थिक गतिविधियों का माना जा रहा है।
फिलहाल लोगों का ध्यान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद आने वाले फैसलों पर है। विशेषज्ञों के द्वारा मानना जा रहा है कि वित्त वर्ष 2025 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.5 परसेंट तक रह सकती है वहीं महंगाई दर में भी कमी देखने को मिल सकती है। इसी वजह से लोग आरबीआई के द्वारा लोन पर ब्याज दर में कटौती का अनुमान भी लगा रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
