India Q4FY25 GDP Data: सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने वित्त वर्ष 2025 के चौथी तिमाही के नतीजे जारी हो गए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही (Q4 FY25) में भारत की GDP ग्रोथ 7.4% रही है। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.5% रही है। पिछली तिमाही यानी Q3 FY25 में भारत की GDP ग्रोथ 6.2% रही थी, जोकि अब जनवरी-मार्च तिमाही (Q4 FY25) में बढ़कर 7.4% हो गई है।

भारत की Nominal GDP में ग्रोथ
वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की Nominal GDP बढ़कर ₹330.68 लाख करोड़ हो गई है, जिसमें 9.8% की ग्रोथ दर्ज की गई है। वहीं, GVA (Real Gross Value Added) का आंकड़ा ₹171.87 लाख करोड़ रहा, जिसमें 6.4% की बढ़त देखने को मिली है।
इन सेक्टर्स में Q4 में ग्रोथ देखने को मिली
वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की अर्थव्यवस्था के कई प्रमुख सेक्टर्स ने मजबूत प्रदर्शन किया है। पूरे साल के दौरान कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में 9.4% की ग्रोथ दर्ज की गई, जनवरी-मार्च तिमाही (Q4) में यह ग्रोथ बढ़कर 10.8% हो गई। इसी तरह, सरकारी सेवाओं (जिसमें पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, डिफेंस और अन्य सेवाएं शामिल हैं) के क्षेत्र की ग्रोथ 8.9% रही, जबकि चौथी तिमाही में यह 8.7% रही।
वित्तीय और रियल एस्टेट सर्विस भी पीछे नहीं रहीं। इस सेक्टर में सालभर में 7.2% की वृद्धि दर्ज की गई, और Q4 में ग्रोथ दर बढ़कर 7.8% पहुंच गई। वित्त वर्ष 2024-25 में प्राइमरी सेक्टर, जिसमें मुख्य रूप से कृषि और उससे जुड़े क्षेत्र शामिल हैं। इसमें पूरे साल के दौरान इस सेक्टर की ग्रोथ 4.4% रही, जो कि पिछले साल की 2.7% ग्रोथ के मुकाबले काफी बेहतर है। जनवरी-मार्च तिमाही (Q4) की बात करें तो इस तिमाही में प्राइमरी सेक्टर की ग्रोथ 5% रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा केवल 0.8% था।
वित्त वर्ष 2024-25 में Private Final Consumption ने अच्छी तेजी देखने को मिली है और इसमें 7.2% की ग्रोथ दर्ज की गई। Gross Fixed Capital Formation में भी मजबूती देखने को मिली। पूरे साल में यह 7.1% की दर से बढ़ा, जबकि Q4 (जनवरी-मार्च तिमाही) में इसकी ग्रोथ और बढ़त के साथ 9.4% तक पहुंच गई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
