नई दिल्ली, जुलाई 18। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 9 जुलाई 2021 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान 1.883 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 611.895 अरब डॉलर के ऑलटाइम हाई स्तर पर आ गया। रिजर्व बैंक ने बीते दिन यह आंकड़े जारी किए हैं। आरबीआई ने बताया है कि इससे पहले 2 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 1.013 अरब डॉलर बढ़कर 610.012 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया थ, जो कि उस हफ्ते का रिकॉर्ड स्तर था।

टॉप 5 विदेशी मुद्रा भंडार वाले देश
-चीन 3.34 ट्रिलियन डॉलर
-जापान 1.37 ट्रिलियन डॉलर
-स्विटरलैंड 1.07 बिलियन डॉलर
-भारत 611.89 बिलियन डॉलर
-रूस 593.70 बिलियन डॉलर
जानिए कहां बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार
रिजर्व बैंक के विदेशी मुद्रा भंडार में एफसीए की हिस्सेदारी 1.297 अरब डॉलर ज्यादा होकर 568.285 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई है। वहीं बताए गए समय के दौरान गोल्ड रिजर्व में 58.4 करोड़ डॉलर की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है, और यह 36.956 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। यह 1.547 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित ही रहा। आईएमएफ के साथ भारत का रिजर्व पोजिशन 3 मिलियन डॉलर बढ़कर 5.107 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया।
विदेशी मुद्रा भंडार से 15 महीने के आयात का काम चल जाएगा
भारत के पास जितना विदेशी मुदा भंडार है, उससे करीब 15 महीने के आयात का काम आसानी से पूरा हो सकता है। वहीं जापान के पास 22 महीने के आयात लायक विदेशी मुद्रा भंडार है। इसके अलावा स्विटरलैंड के पास करीब 39 महीने तक आयात लायक विदेशी मुद्रा भंडार है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
