India Forex Exchange Reserves: बीते दिनों भारत का विदेशी मुद्रा भंडार थोड़ा बढ़ा है। सबसे खास बात यह है कि यह बढ़त दो हफ्ते की गिरावट के बाद नजर आई है। 11 अगस्त 2023 को खत्म हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 708 मिलियन डॉलर बढ़कर 602.161 बिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है।
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।

रिजर्व बैंक की तरफ जारी आंकड़ों के अनुसार 11 अगस्त को समाप्त हुए हफ्ते के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 602.16 बिलियन डॉलर होगया है। आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में विदेशी करेंसी एसेट्स 999 मिलियन डॉलर बढ़कर 534.39 बिलियन डॉलर हो गया।
उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (एफसीए) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन : 3.38 ट्रिलियन डॉलर
- जापान : 1.25 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड : 898,588 बिलियन डॉलर
- भारत : 602,161 बिलियन डॉलर
- रूस : 586,400 बिलियन डॉलर
नोट: यह आंकड़े रविवार तक के अपडेट हैं।
वहीं गोल्ड रिजर्व में की वैल्यू में गिरावट दर्ज हुई है। गोल्ड रिजर्व की वैल्यू घटकर 44.34 बिलियन डॉलर बची है। इसके अलावा आईएमएफ में रिजर्व में 2 मिलियन डॉलर की कमी आई है और ये 5.098 बिलियन डॉलर रहा है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications