Foreign Currency Reserve : भारत को विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में फिर झटका लगा है। 4 नवंबर 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 1.09 अरब डॉलर कम होकर 529.99 अरब डॉलर बचा है। वहीं इससे पहले के हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 7 बिलियन डालर की बढ़त आई थी। यह जानकारी रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों में सामने आई है। आंकड़ों के अनुसार इस बार गोल्ड रिजर्व की वैल्यू कम होने से विदेशी मुद्रा भंडार ज्यादा कम हुआ है।

मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।

जानिए इससे पहले कितना बढ़ा था विदेशी मुद्रा भंडार
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 28 अक्टूबर 2022 को खत्म हुए हफ्ते हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 6.56 अरब डॉलर बढ़ गय था। यह चालू वर्ष के दौरान किसी भी एक हफ्ते में आई सबसे बढ़ी तेजी थी। वहीं अक्टूबर, 2021 में भारत का विदेश मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई पर था।
जानिए विदेशी मुद्रा भंडार का ताजा हाल
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 4 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण घटक मानी जाने वाली, विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 12 करोड़ डॉलर कम होकर 470.73 अरब डॉलर बचा था। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पौंड और जापानी येन जैसे गैर डॉलर मुद्रा के मूल्य में आई कमी या बढ़त के प्रभावों को दर्शाया जाता है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.21 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.19 ट्रिलियन डॉलर
स्विट्जरलैंड 892,108 बिलियन डॉलर
ताइवान 542,790 बिलियन डॉलर
रूस 541,600 बिलियन डॉलर
भारत 529,994 बिलियन डॉलर
गोल्ड रिजर्व की वैल्यू काफी ज्यादा घटी
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू बीते हफ्ते 70.5 करोड़ डॉलर कम होकर 37.057 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई। रिजर्व बैंक के अनुसार विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 23.5 करोड़ डॉलर कम होकर 17.39 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी 2.7 करोड़ डॉलर कम होकर 4.82 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।
More From GoodReturns

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा



Click it and Unblock the Notifications