नई दिल्ली, अक्टूबर 17। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बीते हफ्ते तेजी से बढ़ा है। नए जारी आंकड़ों के अनुसार भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक झटके में 2 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। आरबीआई की तरफ से जारी नए आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार 8 अक्टूबर 2021 को खत्म हुए हफ्ते में 2.039 अरब डॉलर बढ़कर 639.516 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।
विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन 3.37 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.40 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 1.08 ट्रिलियन डॉलर
- इंडिया 639,516 बिलियन डॉलर
- रूस 615,400 बिलियन डॉलर

इतना था एक हफ्ते पहले विदेशी मुद्रा भंडार
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 1 अक्टूबर 2021 को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 1.169 अरब डॉलर कम होकर 637.477 अरब डॉलर बचा था। वहीं इससे पूर्व के हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 8.895 अरब डॉलर बढ़कर 642.453 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर आ गया था। आंकड़ों के शुक्रवार को आंकड़ों के अनुसार 8 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में यह वृद्धि मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) के बढ़ने के कारण दर्ज हुई है। एफसीए विदेशी मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
एफसीए का यह है स्तर
रिजर्व बैंक की जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षा धीन हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 1.55 अरब डॉलर बढ़कर 577.001 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई हैं। डॉलर में बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है।
गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा
इसके अलावा बीते हफ्ते गोल्ड रिजर्व भी 46.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.022 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, आईएमएफ में देश का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.268 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। वहीं आईएमएफ में भारत का आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार 30 लाख डॉलर घटकर 5.225 अरब डॉलर रह गया है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
