Modi सरकार को राहत, तेजी से बढ़ा खजाना

नई दिल्ली, अगस्त 7। मोदी सरकार के लिए बीता हफ्ता बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। बीते हफ्ते भारत का विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से बढ़ा है। इससे पहले के लगातार 4 हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावत दर्ज हो रही थी। विदेशी मुद्रा भंडार में यह बढ़त विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के निवेश बढ़ने से हुई है। विदेशी निवेश भारतीय शेयर बाजार पर एक बार फिर से मेहरबान हो गए हैं।

जानिए कितना बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

29 जुलाई 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर बढ़ा है। लगातार चार सप्ताह के बाद मोदी सरकार के खजाने में यह बढ़त दर्ज हुई है।

मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में

मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में

जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश

  • चीन 3.24 ट्रिलियन डॉलर
  • जापान 1.31 ट्रिलियन डॉलर
  • स्विटरलैंड 964,084 बिलियन डॉलर
  • भारत 573,875 बिलियन डॉलर
  • रूस 567,000 बिलियन डॉलर
जानिए इस बढ़त के बाद कितना हो गया विदेशी मुद्रा भंडार

जानिए इस बढ़त के बाद कितना हो गया विदेशी मुद्रा भंडार

29 जुलाई 2022 को खत्म हफ्ते के दौरान शेयर बाजार में फॉरेन पोर्टफोलियो इंस्वेस्टर्स का निवेश बढ़ा है। रिजर्व बैंक से दी गई जानकारी के अनुसार 29 जुलाई के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर बढ़कर 573.875 अरब डॉलर हो गया है। वहीं बीते 15 जुलाई को खत्म हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 7.541 अरब डॉलर घट गया था। वहीं 22 जुलाई 2022 को खत्म हफ्ते के दौरान यह 571.5 अरब डॉलर के स्तर पर था।

फॉरेन करेंसी असेट में बढ़त रही है मुख्य कारण

फॉरेन करेंसी असेट में बढ़त रही है मुख्य कारण

29 जुलाई 202 को खत्म हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में जो बढ़त आई है, उसमें फॉरेन करेंसी असेट का बढ़ना शामिल है। यह कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके अलावा गोल्ड रिजर्व की वैल्यू बढ़ने से भी विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.121 अरब डॉलर बढ़ कर 511.257 अरब डॉलर हो गई हैं।

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू तेजी से बढ़ी

समीक्षाधनी हफ्ते के दौरान गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 1.140 अरब डॉलर बढ़ कर 39.642 अरब डॉलर हो गई है। समीक्षाधीन सप्ताह में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 2.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 17.985 अरब डॉलर हो गया है। आईएमएफ में रखे भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भी 3.1 करोड़ डॉलर बढ़त आई है और यह 4.991 अरब डॉलर हो गया है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+